Asian Games: अनाहत सिंह ने भारत के लिए पक्का किया एक और मेडल, स्क्वाश के फाइनल में पहुंची

0

Anahat Singh Asian Games 2026: भारत की 18 साल की युवा सनसनी अनाहत सिंह ने महिला एकल के सेमीफाइनल में दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी और जापान की स्टार सतोमी वातानाबे को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही भारत के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है।Anahat Singh Asian Games 2026: भारत की युवा स्क्वाश सनसनी अनाहत सिंह ने शनिवार को एशियन गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया। 18 साल की अनाहत ने महिला एकल के सेमीफाइनल में दुनिया की छठे नंबर की खिलाड़ी और जापान की स्टार सतोमी वातानाबे को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इसके साथ ही भारत के लिए एक और मेडल पक्का हो गया है। यह अनाहत के करियर की अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। खास बात यह है कि उन्होंने 0-2 से पिछड़ने के बाद यह शानदार वापसी की। इसी साल की शुरुआत में अनाहत को वातानाबे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसका उन्होंने अब बदला चुका लिया।

भारत की युवा सनसनी ने किया कमाल

सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। अनाहत ने पहला गेम 9-11 और दूसरा गेम 11-13 से गंवा दिया। वह 0-2 से पीछे थीं और मैच हाथ से निकलता दिख रहा था। लेकिन तीसरे गेम में उन्होंने जबरदस्त जज्बा दिखाया। इस गेम के दौरान एक बार गेंद लेने की कोशिश में अनाहत का सिर जापानी खिलाड़ी के कंधे से टकरा गया, जिससे मैच को कुछ देर रोकना पड़ा और उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई। चोट के बावजूद अनाहत ने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तीसरा गेम 12-10 से जीता और फिर चौथा गेम 11-6 से अपने नाम कर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। निर्णायक पांचवें गेम में भारतीय खिलाड़ी ने वातानाबे को कोई मौका नहीं दिया और 11-3 से गेम जीतकर 9-11, 11-13, 12-10, 11-6, 11-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।जोशना चिनप्पा और वेलवन की जोड़ी ने जीता कांस्य

दूसरी तरफ, मिश्रित युगल में भारत को निराशा हाथ लगी। जोशना चिनप्पा और वेलवन सेंथिलकुमार की जोड़ी को सेमीफाइनल में हांगकांग के तांग मिंग हांग और ली का यी से 1-2 (10-11, 11-2, 10-11) से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारतीय जोड़ी ने पहला गेम मामूली अंतर से गंवाया, दूसरा गेम आसानी से जीता, लेकिन तीसरे गेम में हांगकांग की जोड़ी ने संयम बनाए रखते हुए जीत हासिल कर ली।हालांकि, जोशना के लिए यह पदक भी ऐतिहासिक है। 40 वर्षीय जोशना का यह एशियन गेम्स में छठा मेडल है। इससे पहले वह दो रजत और तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को फिलीपींस की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here