SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे ODI मैच में साउथ अफ्रीका ने लिया नया अवतार, जानें क्या है ‘पिंक जर्सी’ का राज

0

South Africa Pink Day Jersey: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में आयोजित है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी पिंक जर्सी में मैदान पर उतरे। इतना ही नहीं जर्सी पर खिलाड़ियों के नाम की जगह बेहद खास नाम लिखे हुए दिखे। इसके चलते फैंस के बीच यह कौतुहल का विषय बन गया कि आखिरकार साउथ अफ्रीका की पिंक जर्सी का राज क्या है?स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। South Africa Pink Jersey: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा वनडे मैच रविवार, 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में आयोजित है। इस मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी परंपरागत ग्रीन जर्सी की जगह गुलाबी जर्सी में नजर आए। तीन वनडे मैच की सीरीज का पहला मुकाबल जीतकर साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है। दूसरे वनडे मैच में जीत दर्ज कर वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी।

दूसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी पिंक जर्सी में मैदान पर उतरे। इतना ही नहीं जर्सी पर खिलाड़ियों के नाम की जगह बेहद खास नाम लिखे हुए दिखे। इसके चलते फैंस के बीच यह कौतुहल का विषय बन गया कि आखिरकार साउथ अफ्रीका की पिंक जर्सी का राज क्या है?

पिंक डे का है खास मतलब

दरअसल, ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) के प्रति लोगों को जागरूक करने लिए साउथ अफ्रीका पिंक डे के रूप में मनाता है। इसी के तहत अफ्रीकी क्रिकेटर ऑस्ट्रेलिया (SA vs AUS Pink ODI) के खिलाफ पिंक जर्सी पहने नजर आएं। साथ ही खिलाड़ियों की जर्सी पर ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित और उसे मात देने वाले मरीजों का नाम लिखा गया।पिंक डे (Pink Day) से होने वाली कमाई ब्रेस्ट कैंसर चैरिटेबल ट्रस्ट को जाता है। इसके जरिए टेस्टिंग, स्क्रीनिंग और इलाज के लिए फंड जुटाने में मदद मिलती है। सिर्फ एक दशक से ज्यादा समय में, इस पहल ने ब्रेस्ट कैंसर केयर के लिए लगभग R10 मिलियन जमा किए हैं। क्रिकेट साउथ अफ्रीका पिंक जर्सी पहनकर इस काम में हिस्सा लेने और सपोर्ट करने के लिए बढ़ावा देता है।पिंक जर्सी में इतिहास रच चुके हैं एबी डिविलियर्स

गौरतलब हो कि साउथ अफ्रीका टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलयर्स (AB de Villiers) पिंक जर्सी पहनकर वनडे क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ चुके हैं। डिविलियर्स ने साल 2015 में गुलाबी जर्सी पहनकर यह कमाल किया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ 31 गेंद पर रिकॉर्डतोड़ शतक जड़कर खूब नाम कमाया। यह वनडे क्रिकेट में किसी बैटर का सबसे तेज शतक है, जो अभी तक नहीं टूटा है।

पिंक डे की शुरुआत और रिकॉर्ड

साउथ अफ्रीका का पिंक जर्सी में रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। पिंक ODI में साउथ अफ्रीका का सफर 2013 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से शुरू हुआ। तब से कुल मिलाकर, उन्होंने ऐसे 13 मैच खेले हैं, जिनमें उन्हें जबरदस्त 9 जीत और सिर्फ 4 हार मिली।

साउथ अफ्रीका का पिंक डे मैच के रिजल्ट-

पिंक डे मैचबनामरिजल्ट
मार्च 2013पाकिस्तान34 रन से जीता
दिसंबर 2013भारत141 रन से जीता
जनवरी 2015वेस्टइंडीज148 रन से जीता
फरवरी 2016इंग्लैंड1 विकेट से जीता
फरवरी 2017श्रीलंका7 विकेट से जीता
फरवरी 2018भारत5 विकेट से जीता (डीएलएस)
जनवरी 2019पाकिस्तान8 विकेट से हार
फरवरी 2020इंग्लैंड2 विकेट से हार
अप्रैल 2021पाकिस्तान17 रन से जीता
मार्च 2022बांग्लादेश7 विकेट से जीता
अप्रैल 2023नीदरलैंड146 रन से जीता
दिसंबर 2023भारत8 विकेट से हार
दिसंबर 2024पाकिस्तान36 रन से हार (डीएलएस)

टीमें:-

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, डुआन जेनसन, ब्योर्न फोर्टुइन, केशव महाराज, लिजाद विलियम्स

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रेविस हेड, कूपर कोनोली, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कैमरून ग्रीन, जैक एडवर्ड्स, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here