2 नवम्बर को SRK-DAY नहीं बनाएंगे Shah Rukh Khan? ‘KING’ बनी वजह

0

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 2 नवम्बर को हमेशा मीडिया के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट करते हैं, जिसे SRK-DAY के नाम से भी जाना जाता है। खबरें हैं कि इस दफा वो इस सेलीब्रेशन को नहीं रखेंगे।बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इंडस्ट्री के उन कलाकारों में से एक हैं, जिनका जन्मदिन किसी जश्न से कम नहीं होता है। इस दिन पूरे देश में अलग ही माहौल देखने को मिलता है। शाहरुख खान भी फैंस की भावनाओं को समझते हैं और इसी कारण वो मीडिया के साथ मिलकर अपना बर्थडे सेलीब्रेट करते हैं, जिसमें उनके कुछ फैंस भी शामिल होते हैं। बीते कई सालों से ये सिलसिला चला आ रहा है लेकिन इस दफा ये सेलीब्रेशन नहीं होगा। घबराइए मत, शाहरुख खान एक खास कारण के चलते अपने बर्थडे का सेलीब्रेशन टाल रहे हैं। असल में उनकी नई फिल्म किंग जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिस कारण शाहरुख खान ने अपना बर्थडे सेलीब्रेशन टालने का फैसला लिया है।King की वजह से बर्थडे सेलीब्रेट नहीं करेंगे Shah Rukh Khan

अगर ईटाइम्स की नई रिपोर्ट का भरोसा किया जाए तो शाहरुख खान की टीम ने फैन क्लब्स को ये सूचना दी है कि हर साल की तरह इस साल किंग खान का बर्थडे सेलीब्रेशन नहीं होगा। शाहरुख खान की तरफ से ये फैसला फिल्म किंग को ध्यान में रखकर लिया गया है। असल में इस साल के अंत में उनकी किंग आनी है, जिस कारण भविष्य में होने वाले सारे इवेंट्स उसी को ध्यान में रखकर रखे जाएंगे। शाहरुख खान की किंग का प्रमोशन जल्द ही शुरू होगा, जिसके दौरान ही किंग खान अपने बर्थडे को मीडिया और फैंस के साथ सेलीब्रेट करेंगे। किंग खान की टीम एक ग्रैंड इवेंट प्लान कर रही है, जो सारी शिकायतें दूर कर देगा।

क्या KING की रिलीज से पहले फैंस से मिलेंगे Shah Rukh Khan?

अब बड़ा सवाल ये है कि क्या शाहरुख खान फिल्म किंग की रिलीज से पहले फैंस से मिलेंगे? अगर इनसाइडर्स की मानें तो शाहरुख खान ने अपनी टीम को ये इशारा दे दिया है कि वो फैन मीट को पूरी तरह से ना टालें। शाहरुख खान चाहते हैं कि वो अपने स्लेशल डे को फैंस के साथ सेलीब्रेट करें। हालांकि अभी ये पक्का नहीं है कि किंग खान कैसे फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here