कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा का सफाया! अमित शाह बोले- JKP, सेना, CRPF और खुफिया एजेंसियों के बहादुर जवानों को देश का सलाम

0

Lateef Bhat Killed: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जानकारी दी है कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए एक संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के घाटी में बचे आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट को मार गिराया गया है।

follow usfollow us

google

Amit Shah Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खात्मे की दिशा में सुरक्षाबलों को एक ऐतिहासिक और निर्णायक सफलता मिली है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस (JKP), भारतीय सेना, सीआरपीएफ (CRPF) और खुफिया एजेंसियों के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का घाटी में बचा आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट (Lateef Bhat) मार गिराया गया है।

कुलगाम में तड़के सुबह चला संयुक्त ऑपरेशन

गृह मंत्री अमित शाह के अनुसार, कुलगाम (Kulgam) जिले में आज तड़के सुबह सुरक्षाबलों ने एक सटीक ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिसमें कुख्यात आतंकी लतीफ भट को ढेर कर दिया गया।

बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले भी कुलगाम में ही सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में लतीफ भट का एक आतंकी सहयोगी उमर निसार (Umar Nisar) भी मारा गया था।

गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को किया सलाम

इस बड़ी कामयाबी पर सुरक्षाबलों की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, ‘जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से आज तड़के कुलगाम में एक अभियान के दौरान घाटी में लश्कर का आखिरी ज्ञात सक्रिय स्थानीय आतंकी लतीफ भट मारा गया। एक दिन पहले कुलगाम में ही उसका एक आतंकी साथी उमर निसार भी ढेर किया गया था। पूरा ऑपरेशन उच्च स्तर के तालमेल से चलाया गया। राष्ट्र जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के वीर जवानों को सलाम करता है।’

सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि घाटी में लश्कर के आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी का मारा जाना आतंकी नेटवर्क की कमर तोड़ने वाला कदम है, जिससे स्थानीय स्तर पर आतंकियों की भर्ती और उनके स्लीपर सेल को बड़ा झटका लगा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here