Kaaliya: कार्तिक आर्यन के हाथ लगी धर्मा की माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म, पहली झलक देख कांप जाएगी रूह
Kartik Aaryan To Cast In Kaaliya: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने हमेशा ही अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। कार्तिक आर्यन के हाथ में इस वक्त ‘नागजिला’ और ‘कैप्टन इंडिया’ और ‘लड़ाकू’ जैसी कई मूवीज हैं। वहीं अब कार्तिक आर्यन के हाथ धर्मा प्रोडक्शन की एक और फिल्म लगी है, जो कि माइथोलॉजिकल थ्रिलर होने वाली है। इस फिल्म का ऐलान करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से किया है, जिसके टाइटल और रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। इतना ही नहीं, करण जौहर ने अपकमिंग मूवी की झलक भी दिखाई, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए। कार्तिक आर्यन स्टारर ये मूवी भगवान कृष्ण और कालिया की कथा से जुड़ी है






































