आ गई 200 सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट, भारत में लाखों लोग इस्तेमाल कर रहे ये पासवर्ड, तुरंत बदलें

0

NordPass की 2026 की रिपोर्ट में दुनिया और भारत के 200 सबसे आम पासवर्ड की लिस्ट जारी हुई है। जानिए भारत में कौन से पासवर्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं और अकाउंट सुरक्षित रखने के लिए क्या करें।

आज के डिजिटल दौर में ज्यादातर काम पासवर्ड के भरोसे चलते हैं। बैंकिंग, सोशल मीडिया, ईमेल से लेकर शॉपिंग ऐप तक, हर जगह अकाउंट की सुरक्षा के लिए पासवर्ड जरूरी है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग ऐसे पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, जिन्हें हैकर्स कुछ ही सेकंड में क्रैक कर सकते हैं। NordPass की 2026 की सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 200 पासवर्ड की नई लिस्ट में एक बार फिर बेहद आसान नंबर सीक्वेंस और सामान्य शब्दों का दबदबा देखने को मिला है। खास बात यह है कि भारत में भी लाखों यूजर्स ‘123456’ और ‘admin’ जैसे कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है 123456

NordPass ने NordLayer Intelligence और साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स के साथ मिलकर 2026 की सबसे आम पासवर्ड की लिस्ट तैयार की है। इसके लिए सितंबर 2025 से सितंबर 2026 के बीच सार्वजनिक डेटा लीक और डार्क वेब पर सामने आए पासवर्ड का विश्लेषण किया गया। रिसर्च में किसी व्यक्ति का निजी डेटा खरीदा या हासिल नहीं किया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के 44 देशों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड में ‘admin’, ‘password’, ‘qwerty’ और ‘12345’ जैसे आसान कॉम्बिनेशन शामिल हैं। दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड ‘123456’ है। इसका इस्तेमाल 72 लाख से ज्यादा यूजर्स करते हैं।

दुनिया के टॉप-10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड

पासवर्डयूजर्स की संख्या
12345672,34,326
admin44,55,221
1234567829,53,492
12345678918,88,014
123418,79,782
1234512,93,228
password12,45,586
Aa1234565,22,372
Pass@1235,18,404
12345678905,12,553

भारत में भी 123456 का सबसे ज्यादा इस्तेमाल

भारत की बात करें तो यहां भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला पासवर्ड ‘123456’ ही है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में 8.72 लाख से ज्यादा यूजर्स इस पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरे नंबर पर ‘12345678’ है, जबकि तीसरे नंबर पर ‘admin’ मौजूद है।

भारत में इस्तेमाल होने वाले टॉप-10 पासवर्ड की लिस्ट में ‘Admin@123’, ‘Welcome@123’ और ‘admin@123’ जैसे कॉम्बिनेशन भी शामिल हैं। देखने में ये पासवर्ड थोड़े मजबूत लग सकते हैं, लेकिन आम और पहले से अनुमान लगाए जा सकने वाले पैटर्न होने के कारण इन्हें सुरक्षित नहीं माना जा सकता।

भारत के टॉप-10 सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड

पासवर्डयूजर्स की संख्या
1234568,72,515
123456783,54,339
admin2,95,386
12342,43,882
123452,38,881
1234567892,16,777
password1,64,647
Admin@1231,39,109
Welcome@1231,03,375
admin@12397,010

पासवर्ड कमजोर है तो तुरंत बदलें, ऐसे रखें नया पासवर्ड

अगर आप भी ऊपर दिए गए किसी पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए। सिर्फ नंबर के कॉम्बिनेशन या नाम के साथ 123 लगाने से पासवर्ड सुरक्षित नहीं हो जाता। नया पासवर्ड बनाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

  • कम से कम 14-16 अक्षरों का लंबा पासवर्ड बनाएं।
  • बड़े और छोटे अक्षरों के साथ नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का इस्तेमाल करें।
  • अपना नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या सामान्य शब्द पासवर्ड में न रखें।
  • एक ही पासवर्ड को कई वेबसाइट और ऐप पर इस्तेमाल न करें।
  • हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड बनाएं।
  • पासवर्ड याद रखने के लिए किसी भरोसेमंद पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करें।
  • जहां सुविधा उपलब्ध हो, वहां टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) या पासकी एक्टिवेट करें।

याद रखें, मजबूत पासवर्ड आपके ऑनलाइन अकाउंट की सुरक्षा की पहली दीवार है। इसलिए अगर आपका पासवर्ड भी इस लिस्ट में शामिल है तो उसे बदलने में देरी न करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here