साप्ताहिक जन्मोत्सव पर हुये विभिन्न धार्मिक आयोजन
पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। नगर के वार्ड नं.४ एमपीईबी कालोनी स्थित साई मंदिर में पुटपर्थी श्री सत्य सांई बाबा का १०१ वां साप्ताहिक जन्मशताब्दी महोत्सव का २३ नवंबर की देर शाम शांतिपूर्ण तौर पर समापन किया गया। इस दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम समापन अवसर पर किये गये। यह सात दिवसीय श्री सत्य सांई बाबा का जन्मोत्सव श्री सत्य सांई सेवा समिति वारासिवनी के तत्वाधान में १७ नवंबर से प्रारंभ किया गया था। इसमें सांई मंदिर में प्रतिवर्ष श्री सत्य सांई बाबा के भक्त एक सप्ताह तक अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रात: काल से ही करते है। वहीं समापन अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन देर रात्री तक होता है साथ ही महाप्रसादी का आयोजन भी रखा जाता है। जो इस वर्ष भी आहूत किया गया। जिसमें १७ नवंबर से २२ नवंबर तक प्रतिदिन सुबह ५.३० बजे से ६.३० तक ओमकाराम, सुप्रभातम, ज्योति ध्यान, नगर संगकीर्तन एवं आरती कर शाम ६ बजे से वेदपाठ, सांई गायत्री मंत्र, भजन सांई साहित्य का पाठ,मंगल आरती कार्यक्रम आयोजित करते रहे। श्री सत्य सांई बाबा का यह जन्मोत्सव सेवा के रूप में मनाया जा रहा है, इस साप्ताहिक जन्मोत्सव में १९ नवंबर को महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं सुबह से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें भगवान सत्य सांई बाबा भजन एवं मंगल आरती की गई। इस दौरान महिला दिवस के कार्यक्रम में महिलाओं के द्वारा बढ़.चढक़र भाग लिया गया। इस साप्ताहिक जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन २३ नवंबर की प्रात: मंदिर में ओमकारम सुप्रभातम ज्योतिध्यान नगर संगकिर्तन आरती एवं दोपहर में नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात संध्या ६ बजे से वेदपाठ, भजन, बाल विकास के बच्चों का कार्यक्रम एवं समिति के संयोजक का उद्बोधन के बाद बाबा के चमत्कार उनके जन्म की कथा एवं संगठन के बारे में जानकारी दी गई कि संगठन किस प्रकार से काम करता है। वहीं अंत में महामंगल आरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया। इस दौरान नन्हे मुन्ने बालकों के द्वारा मनमोहन प्रस्तुति दी गई। वहीं केक काटकर जन्मोत्सव श्री सत्य सांई बाबा का मनाया गया जो कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें बाबा के भक्तों एवं गणमान्य नागरिक ने अपनी उपस्थिति बड़ी संख्या में दर्ज करवाकर धर्म लाभ अर्जित किया। इस दौरान प्रतिभागी बालक बालिकाओं को पुरस्कार दिए गए। आई डी टेंभरे ने बताया की सांई सप्ताह का २३ नवंबर को समापन किया गया। सत्य सांई बाबा का यह १०१ वां जन्मोत्सव है जिसे भक्तों ने काफी हर्षोल्लास के साथ बाबा के मंदिर में मनाया है। जिसमे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। समापन दिवस के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ ही बाल विकास के बच्चों ने कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी है। इस कार्यक्रम में नगर के समस्त वार्डों के अलावा क्षेत्र के सांई भक्तों ने शिरकत कर इस कार्यक्रम में अपनी आस्था प्रकट करते हुये पूजा अर्चना की है। इस मर्तबा यहां कार्यक्रम छोटे रूप में किया गया है क्योंकि हमारे कई सदस्य फुटपर्थी गए हुए हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में श्री सत्य सांई सेवा समिति वारासिवनी के पदाधिकारी सदस्य सहित गणमान्य नागरिक और भक्तगणों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लिया।










































