हर्षोल्लास से मनाया गया गुरूनानक देव जी का ५५७ वां प्रकाशपर्व

0

गुरू संगत दरबार में सत्संग-कीर्तन एवं विविध धार्मिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय के सिंधी मोहल्ला स्थित गुरू संगत दरबार में २४ नवंबर को पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वाधान में गुरूनानक देव जी का ५५७ वां प्रकाशपर्व जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम सिंधी समाज के स्वजातीय बंधुओं ने प्रात: ६ बजे प्रभात फेरी निकाली जो नगर का भ्रमण कर वापस गुरू संगत दरबार पहुंची। जिसके बाद प्रात: ९ बजे से सिंधु सेना के युवाओं के द्वारा बाईक रैली निकाली गई। यह रैली लालबर्रा, मानपुर का भ्रमण करते हुए पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंची। जिसके बाद नागपुर से पधारे श्री विजय भाई साहब एवं अन्य साथियों के द्वारा संगीतमय सत्संग-कीर्तन किया गया। जिसमें सिंधी समाज के सभी महिलाओं व पुरूषों के द्वारा सत्संग-कीर्तन का श्रवण किया तत्पश्चात लंगर का आयोजन किया गया और सभी ने लंगर ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किये। जिसके बाद शाम ६ बजे गुरूनानक देव जी की डीजे की धुन पर शोभायात्रा निकाली गई। वहीं रात ८ बजे नागपुर से पधारे संत के द्वारा पुन: सत्संग-कीर्तन का गायन किया गया और रात १२ बजे उपस्थितजनों के द्वारा केक काटकर गुरूनानक देव जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं उपस्थित श्रध्दालुओं को प्रसाद व मिठाई वितरित की गई। चर्चा में पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारियों ने बताया कि गत दिवस से गुरू संगत दरबार में प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है और इस अवसर पर प्रतिदिन प्रात: के समय प्रभात फैरी निकाली गई एवं सुबह व रात में नागपुर से पधारे श्री विजय भाई साहब के द्वारा सत्संग-कीर्तन किया जा रहा है और २४ नवंबर को गुरूनानक देव जी के ५५७ वां जन्मोत्सव मनाकर कार्यक्रम का समापन किया गया है। साथ ही यह भी बताया कि गुरूनानक देव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से लेकर रात तक विविध धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये और भगवान गुरूना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here