भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र में गड्ढे में डूबने से 6 साल की मासूम की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस गड्ढे में करीब 5 6फीट पानी भरा था। बताया जाता है कि यह गड्ढा लिफ्ट के लिए खोदा गया था।
घटना सुबह 10बजे के आसपास की बताई जा रही है। मृतक बच्ची का नाम पलक बताया जा रहा है।घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।