भरवेली के वार्ड नंबर 4 के सी कॉलोनी ब्लॉक नंबर 4 के नीचे पोर्च में खड़ी एक स्कूटी और दो मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई ।जिसमे एक मोटरसाइकिल होंडा साइन जलकर खाक हो गई। तीनो वाहन में आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो पाया है। भरवेली पुलिस आगजनी कायम कर जांच कर रही है। इस आगजनी में 1 लाख 45 हजार की क्षति होना बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जुलाई की रात्रि भरवेली के वार्ड नंबर 4 के सी कॉलोनी ब्लॉक नंबर 4 में रहने वाले रूपचंद उइके ने अपनी बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल रूक्क 50 रू॥ 21 58 और मेस्ट्रो स्कूटी रूक्क 50 स्क्च 4868 अपने ब्लॉक के नीचे पोर्च में सीडी के किनारे खड़ी कर दी थी तथा इसी ब्लॉक के रहने वाले गिरीश जूनधरे ने अपनी होंडा शाइन रू॥ 40 ्रत्र 7844 को रूपचद उइके के दोनों वाहन के बाजू में खड़ी कर दिये थे। रात्रि में रूपचंद उइके और गिरीश जूनधरे अपने परिवार के साथ सो गए थे तभी रूपचंद उइके की पत्नी ने पोर्च के नीचे कुछ फूटने जलने की आवाज सुनी और उन्हें कुछ जले हुए की गंध भी महसूस हुई इस संबंध में उन्होंने पति रूपचंद को बताई जब दोनों पति-पत्नी ने बेडरूम की खिडक़ी खोल कर देखें नीचे उन्होंने गिरीश जूनधरे की मोटरसाइकल जलते देखी। रूपचंद ने इस संबंध में गिरीश जूनघरे को फोन करके बताया और सभी लोग नीचे आए देखें डिस्कवर मोटरसाइकिल जल चुकी थी स्कूटी में आग आग लगी हुई थी और गिरीश की होंडा शाइन में आग लगी हुई थी इस दौरान कॉलोनी के सभी लोग इक_े हो गए तीनों वाहनों में लगी आग बुझाए हौंडा शाइन पूरी जल कर राख हो चुकी थी।
होंडा शाइन की कीमत 55 हजार रुपये, डिस्कवर मोटरसाइकिल और मेस्ट्रो स्कूटी की कीमत 90 हजार रुपये बताई गई है ।तीनों वाहन में आग कैसे लगी स्पष्ट नहीं हो पाया है संभवत: यह किसी शरारती तत्वों की करतूत हो सकती है। भरवेली पुलिस ने रूपचंद उइके और गिरीश जूनधरे द्वारा की गई रिपोर्ट पर आगजनी कायम कर जांच शुरू की है।









































