Kareena Kapoor और Saif Ali Khan ने फाइनल किया छोटे बेटे का नाम, जानें क्‍या है Taimur के भाई का नाम

0

kareena kapoor khan and saif ali khan second baby name: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर और एक्‍टर सैफ अली खान के छोटे बेटे का नाम सामने आया गया है। करीना कपूर खान ने इस साल 21 फरवरी को छोटे बेटे को जन्‍म दिया था। जन्‍म के तीन महीने बाद तैमूर अली खान के भाई का नाम सामने आया है। सैफ अली खान और करीना कपूर के दूसरे बेटे के नाम का सबको इंतजार था। हालांकि तरह तरह के नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे क्‍योंकि उनके बेटे तैमूर के नाम पर काफी बवाल हुआ था। 

कई नाम मीडिया में भी सामने आए थे।  जे का नाम मंसूर रखने पर भी चर्चा हुई। अंत में बेटे का नाम जे रखने पर सहमति बनी। अब जाकर करीना कपूर और सैफ अली खान ने दूसरे बेटे के नाम का खुलासा हुआ है। उन दोनों ने आधिकारिक दस्तावेज में जो नाम बताया है वह है जे (Jeh) तैमूर अली खान का भाई जे के नाम से जाना जाएगा।

मदर्स डे पर सामने आई थी फोटो
मदर्स डे के मौके पर करीना कपूर खान ने अपने छोटे बेटे की झलक दिखाई थी। फोटो में तैमूर अली खान अपने छोटे भाई के साथ नजर आए थे। करीना कपूर ने अपने दोनों बेटों की फोटो ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थी। करीना कपूर ने फोटो के साथ लिखा था, ‘आज उम्मीद पे पूरी दुनिया कायम है। ये दोनों मुझे उम्मीद दिलाते हैं, एक अच्छे कल की। सभी प्यारी, स्ट्रॉन्ग माओं को हैप्पी मदर्स डे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here