आर्यन खान लंदन के कसीनो में किसके साथ! शाहरुख के लाडले संग दिखीं मोहतरमा के 11000 फॉलोअर्स, लेकिन काम बड़ा

0

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की लंदन में हाल की एक आउटिंग सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन, सुहाना खान और अबराम खान समेत पूरा खान परिवार कुछ समय से लंदन में छुट्टियां मना रहा है। सुहाना और गौरी के साथ शाहरुख खान के हाल ही में देखे जाने के बाद, अब आर्यन खान को देर रात बाहर घूमते हुए देखा गया।

पिछले साल नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले स्टार किड को एक लेडी के साथ देखा गया। लंदन के एक कसीनो से निकलते हुए दोनों के वीडियोज की खूब चर्चा हो रही है और लोग उनके डेटिंग की अफवाहों पर कयास लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here