बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूरा खान शनिवार की रात अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती हुई नजर आईं। उन्होंने वीकेंड को खास बनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ वक्त बिताना बेहतर समझा। बेबो, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा, मल्लिका भट्ट और बहन करिश्मा कपूर के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आईं।
गर्ल गैंग ने करीना के आलीशान घर में जमकर मस्ती की। करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। जिसमें वह सबके साथ अपनी बालकनी में खड़ी हुई हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
करीना ने फोटो को कैप्शन दिया, “माई फॉरएवर गर्ल्स।” तस्वीर में, करीना सफेद शर्ट के साथ डेनिम शॉर्ट्स पहने हुए दिखाई दे रही हैं। जबकि उनकी बहन करिश्मा ने ब्लैक पैंट के साथ नीले रंग का हाल्टर नेक टॉप कैरी किया है। इस दौरान अरोड़ा बहनों ने व्हाइट सफेद कुर्ता-पायजामा को अपना थीम बनाया। वहीं मलाइका ने ब्लैक एंड व्हाइट सेपरेट लॉन्ग जैकेट के साथ बिकनी टॉप और ढीली पैंट कैरी किया। अमृता अरोड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पार्टी की कुछ सेल्फी शेयर की हैं। इसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “नॉट माई नेम सेक। बता दें कि पिछले कुछ समय पहले करीना कपूर खाना मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थीं। बेबो ने यहां अपने पति सैफ अली खान का 51वां जन्मदिन मनाया। माना जा रहा है कि इस ट्रिप से लौटने के बाद ही करीना कपूर खान अपनी गर्ल गैंग के साथ मिली हैं।










































