दीपावली त्यौहार के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अब मंडई मेला का दौर शुरू हो गया है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है क्योंकि मंडई मेला के माध्यम से ही लोग एक दूसरे से मिल पाते हैं और यह काफी पुरानी परंपरा चली आ रही है।
इसी कड़ी में ग्राम कुम्हारी में मंडई का आयोजन किया गया वही गांव की समिति के द्वारा इनामी दंगल का आयोजन भी किया गया जिसमें बालाघाट ही नहीं बल्कि अन्य जिलों से पहलवानों ने अखाड़े में अपना हुनर दिखाया।
ग्राम कुम्हारी के प्रधान दिलीप बंबूरे ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मंडई मेला का त्यौहार एक दूसरे को सौहार्दपूर्ण माहौल में जोड़ने का कार्य करता है और यह काफी पुरानी परंपरा है जो वर्षों से चले आ रही है उन्होंने बताया कि गांव में काफी बरसों से इस अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया जाता है जिसके तहत आज इनामी दंगल का आयोजन किया गया है।










































