लाख की फसल तोड़ने को लेकर ठेकेदार और ग्रामीणों में हुआ विवाद

0

किरनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहगांव खुर्द के ग्राम मड़कापार में उस वक्त हंगामा मच गया जब पलास वन जंगल में लगी लाख की फसल को लेकर पूर्व ठेकेदार व ग्रामीण आमने-सामने हो गए इस दौरान ठेकेदार और ग्रामीणों के बीच जमकर विवाद हो गया।

मामला पंचायत मड़कापार से लगा 100 एकड़ का पलास का जंगल है जो राजस्व के चरागाह जंगल में आता है जिसमें पलाश के लगभग 15हजार पेड़ है उन पेड़ों पर लाख की फसल लगी है।

जो वर्तमान समय में ढाई सौ रुपए किलो बिक रही है ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त जंगल का ठेका राजस्व द्वारा नहीं किया गया है बावजूद इसके भी पूर्व ठेकेदार उक्त जंगल की फसल पर अपना अधिकार जता रहा है जो जंगल रास्ते से खेती बाड़ी जाने वाले लोगों पर लाख की चोरी करने का आरोप लगाता है।

वही विरोध करने पर जातिसूचक अपशब्दों का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित करता है।

वही ठेकेदार और ग्राम विकास समिति के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को झूठा वह भी बुनियाद बताया है।जिन्होंने राजस्व के कहने पर जंगल की रक्षा करने,की बात कहते हुए,उक्त जंगल का जल्द से जल्द ठेका कराने की मांग की है 

 उधर विवाद की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पटवारी और पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया वहीं लाख की फसल को लेकर उपजे विवाद और पूर्व ठेकेदार की शिकायत पर पटवारी हल्का नंबर 25 विशाल ठाकुर ने विवाद करने वाले 13 ग्रामीणों सहित अन्य के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर मामले की सूचना तहसीलदार को भेजी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here