त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन वर्ष 2021- 22 के मध्य नजर राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी दिशानिर्देशों के परिपालन में बालाघाट जिला पुलिस बल में पुलिस थाना और पुलिस चौकियों में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की पदस्थापना में फेरबदल किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक जिले के पुलिस थाना पुलिस चौकियों और रक्षित केंद्र बालाघाट में पदस्थ पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के थोक तबादले होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 8 नवंबर को पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी द्वारा जारी आदेश के तहत 18 उपनिरीक्षक का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
इनके अलावा अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादलों की लिस्ट शीघ्र जारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिस की सूची आगामी दिनों में जारी किए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।










































