5 कर्मचारियों पर कार्यवाही

0

कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा का पशुपालन एवं डेयरी विभाग की समीक्षा बैठक मैं अनुपस्थित 5 कर्मचारियों पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

बैठक में मुख्य रूप से किसान क्रेडिट कार्ड पर विस्तृत चर्चा की गई। विकासखंडवार अधिकारियों की समीक्षा के दौरान अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन बैंकों में जमा करने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में अनुपस्थित एवं कार्य में लापरवाही बरतने वाले 05 कर्मचारियों के 01 माह का वेतन रोकने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिये गये।

आपको बता दें कि कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा लगातार जिले के कर्मचारी अधिकारियों को निर्देशित किया जा रहा है कि वह अपना काम बेहतर तरीके से करें बावजूद इसके लापरवाही कम होने का नाम नहीं ले रही नतीजा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतदान की ट्रेनिंग में तक 19 कर्मचारी लगा रहे थे जिन पर भी कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here