UP Assembly Election: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कुंडा से चुनाव लड़ेंगे राजा भैया

0

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, पार्टी ने कुंडा विधानसभा सीट से अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ को उम्मीदवार बनाया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने तीन प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है, पार्टी ने कुंडा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय अध्यक्ष और मौजूदा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भैया’ को उम्मीदवार बनाया है।लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय से जारी इस घोषणा में प्रतापगढ़ जिले की तीन प्रमुख विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई गई है।

बाबागंज विधानसभा से वर्तमान विधायक विनोद सरोज को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा विश्वनाथगंज सीट से प्रतापगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल को इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को तेज करते हुए पार्टी नेतृत्व ने अपने मजबूत चेहरों पर भरोसा जताते हुए चुनावी समर में उतारा है।बता दें कि ‘राजा

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) उत्तर प्रदेश का राजनीतिक दल

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में एक राजनीतिक दल है, जिसे रघुराज प्रताप सिंह , जिन्हें आमतौर पर ‘राजा भैया’ के नाम से जाना जाता है ने नवंबर 2018 में लखनऊ के रमाबाई पार्क में अपने 25 साल के राजनीतिक करियर के उपलक्ष्य में आयोजित एक रैली के दौरान लॉन्च किया था। यह लॉन्च उनके मतदाताओं से मिली प्रतिक्रिया के बाद किया गया था, जिन्होंने भारी बहुमत से एक नई पार्टी बनाने का समर्थन किया था।

राजा भैया की पार्टी ने 2022 के उत्तर प्रदेश चुनावों में दो सीटें जीतीं

पार्टी ने शिक्षा और रोजगार में गैर- दलितों के लिए आरक्षण प्रणाली और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम में असमानता से संबंधित मुद्दे भी उठाए हैं। राजा भैया की पार्टी ने 2022 के उत्तर प्रदेश चुनावों में दो सीटें जीतीं। सपा उम्मीदवार गुलशन यादव और अखिलेश यादव द्वारा व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाए जाने के बावजूद राजा भैया ने अपनी सीट आसानी से जीत ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here