श्रामनेर बौध्याचार्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

0

दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा तहसील खैरलांजी में 17 से 26 दिसंबर तक आयोजित श्रामनेर बौध्याचार्य प्रशिक्षण शिविर के तहत रविवार को श्रामनेर संघ का नगर आगमन हुआ।

इस दौरान श्रामनेर बौध्याचार्य,उपासिका और संघ से जुड़े पदाधिकारियों सदस्यों ने बूढ़ी स्थित कार्यालय में भगवान बुद्ध प्रतिमा की पदस्थापना की। वहीं आम्बेडकर चौक पहुंचकर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सामूहिक पूजन, वंदन किया।

जिसके उपरांत आम्बेडकर चौक से नगर मे एक रैली निकाली गई जो काली पुतली चौक, राजघाट चौक, गुजरी महावीर चौक से सुभाष चौक होते हुए वार्ड नंबर 6 स्थित प्रेरणा बुद्ध विहार पहुंची। जहां दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के समस्त पदाधिकारी सदस्य, वार्डवासियों और स्थानीय महिला मंडल द्वारा  भिक्षु संघ का भव्य स्वागत किया गया जहां प्रवचन सहित अन्य कार्यक्रमों के आयोजन किए गए।वही कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण एवं भोजन दान के पश्चात आयोजित कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here