बंदर के हमले में महिला घायल,भरवेली थाना के ग्राम हीरापुर खेत में हुई घटना !

0

भरवेली थाना अंतर्गत ग्राम हीरापुर खेत से लौट रही एक महिला को बंदर ने हमला करके घायल कर दिया। घायल महिला गंगा बाई बनोटे 50 वर्ष ग्राम अमेड़ा थाना भरवेली निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है।

20 दिसंबर को सुबह गंगाबाई खाना लेकर अपने घर से हीरापुर अपने अधिया के खेत गई थी और खाना देकर 12 बजे गंगाबाई खेत से पैदल अपने घर अमेड़ा लौट रही थी। तभी खेत से कुछ दूर एक बंदर ने गंगाबाई पर हमला कर दिया और उसके हाथ की कलाई मैं काट कर जख्मी कर दिया। घायल गंगाबाई को उसके परिजनों ने जिला अस्पताल बालाघाट लाकर भर्ती किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here