वायरल सॉन्ग ‘बचपन का प्यार’ (Bachpan Ka Pyaar) से फेमस होने वाले 10 वर्षीय सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) का पिछले साल एक एक्सिडेंट हो गया था, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि अब सहदेव ठीक है और धीरे-धीरे रिकवर कर रहा है। हाल ही में सहदेव ने अपना हेल्ट अपडेट शेयर किया। वह अपने फैंस को उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद दिया। इसके तुरंत बाद घोषणा की कि वह अपना एनएफटी कलेक्शन (NFT Collection) लॉन्च करनेवाला है।
सहदेव एक सेलिब्रिटी मेटावर्स मार्केटप्लेस के साथ मेटावर्स में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ सहदेव अमिताभ बच्चन, सलमान खान, रजनीकांत, सनी लियोन और अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपना खुद का एनएफटी लॉन्च किया है। इसके साथ ही सहदेव ऐसा करने वाला सबसे कम उम्र के भारतीय बन गए हैं।
इससे पहले सहदेव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उसे कहते हुए सुना जा सकता है, नमस्कार मैं सहदेव। अब पूरी तरह से ठीक हूं। आप सबके प्रार्थना के लिए धन्यवाद। डॉक्टर और स्टाफ का शुक्रिया। बता दें 28 दिसंबर को सहदेव और उनके पिता का एक्सीडेंट हो गया था। दुर्भाग्य से उनके सिर में बड़ी चोटें आईं, जबकि उनके पिता कम जख्मी हुए थे।
रैपर बादशाह ने उनके बारे में ट्वीट किया था। सभी को उनकी हालत के बारे में बताया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, सहदेव के परिवार और दोस्तों के संपर्क में हूं। वह बेहोश है, अस्पताल ले जा रहे हैं। आपकी दुआओं की जरूरत है। गौरतलब है कि सहदेव ने गाने बचपन का प्यार से सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थीं। बाद में कई रियलिटी शो में भी नजर आए। अब कहा जा रहा है कि सहदेव छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी की बायोपिक में उनके बचपन का किरदार निभाने वाला है।