अनोखे बॉर्डर के कारण सुर्खियों में ये शहर, एक कदम से बदल जाता है देश

0

अगर कोई आपसे कहे कि दो देशों के बीच की सीमा उसके शयनकक्ष से होकर गुजरती है, तो आपको विश्वास नहीं होगा। लेकिन यह सच है। यूरोप के बार्ले शहर में एक अनोखी जगह है। जहां आप एक देश में नाश्ता बना सकते हैं। वहीं दूसरे देश में जाकर खा सकते हैं। अपने ही घर में एक कदम आगे बढ़ाने से आप सीधे दूसरे देश में पहुंच सकते हैं।

घरों से होकर गुजरती दो देशों की सीमा

बार्ले शहर नीदरलैंड और बेल्जियम की सीमा पर स्थित है। दोनों देशों की सीमा यहां के घरों से होकर गुजरती है। इसलिए यहां के नागरिक एक पैर नीदरलैंड में और एक पैर बेल्जियम में रख सकते हैं। यानी बार्ले शहर के नागरिक पल भर में दूसरे देश में पहुंच सकते हैं, क्योंकि देशों देशों के बीच का बॉर्डर उनके घरों से होकर गुजरता है। शहर में कई सोशल साइट, रेस्तरां, कैफे हैं। जिनमें से आधे नीदरलैंड और कुछ बेल्जियम में हैं।

दोनों देशों के बीच सफेद रंग की सीमा

बार्ले शहर का कुछ हिस्सा नीदरलैंड के पास और कुछ भाग बेल्जियम के पास है। नीदरलैंड के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्र को बार्ले-नासाऊ कहा जाता है। बेल्जियम के क्षेत्र में आने वाले हिस्से को बार्ले-हर्टोग कहा जाता है। दोनों देशों के बीच की सीमा भी सफेद रंग में खींची गई है। यहां कई दुकाने, रेस्टोरेंट और घरों का सीमांकन किया गया है। यह सीमा कुछ घरों के बेडरूम से होकर गुजरती है।

हर साल पर्यटक आते हैं देखने

हैरान करने वाली बात है कि बार्ले शहर के दो नाम हैं। यहां दो संस्थान भी हैं। दो नगर पालिका और एक डाकघर भी है। लेकिन यह सब एक ही सीमित द्वारा नियंत्रित किया जाता है। इसे अनोखेपन और बॉर्डर को लेकर शहर हमेशा चर्चा में रहता है। दुनियाभर से कई पर्यटक इस शहर में आते हैं और फोटो भी खिंचवाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here