राजीव गांधी कैंसर अस्पताल में स्वदेशी सर्जिकल रोबोट ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इस रोबोट को एसएसआई मंत्रा ने तैयार किया है। कार्डियक सर्जन डॉक्टर सुधीर पी श्रीवास्तव के नेतृत्व में इसे शुरू किया गया है।
अभी तक अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोप और जापान मैं सर्जिकल रोबोट से ऑपरेशन होते थे। यह रोबोट काफी महंगे होते थे। लेकिन भारतीय रोबोट लगभग 5 से 7 करोड़ रुपए में तैयार होंगे। वही विदेश के सर्जिकल रोबोट न्यूनतम 20 करोड़ में तैयार होते थे।
स्वदेशी सर्जिकल रोबोट के माध्यम से प्रारंभिक चरण में 20 से अधिक ऑपरेशन किए गए हैं, जो पूरी तरह सफल रहे हैं। सर्जिकल रोबोट के माध्यम से 30 विभिन्न किस्म के ऑपरेशन किए जा सकेंगे। भारत के लिए चिकित्सा के क्षेत्र में यह बड़ी उपलब्धि है। सर्जिकल रोबोट से जटिल ऑपरेशन में काफी आसानी होती है। सर्जरी के दौरान मरीज को बेहतर सुरक्षा और डॉक्टर की दक्षता को बेहतर बनाता है।








































