भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच में नसीम शाह से सतर्क रहना होगा। पाक के नसीम ने नीदरलैंड दौरे पर तीन मैचों में ही अपने प्रदर्शन से अपने को साबित किया है।
नसीम ने नीदरलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए दूसरे मैच में 4 गेंद के अंदर 2 लेकर अपनी टीम को जीत दिलायी थी। वहीं नसीम ने तीसरे एकदिवसीय में 10 ओवर में 33 रन देकर 5 विकेट लिए थे। यह उनके करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन है। नसीम ने सीरीज के पहले और दूसरे एकदिवसीय में भी शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने अपने डेब्यू एकदिवसीय में 51 रन देकर 3 विकेट लिए थे जबकि दूसरे मुकाबले में वो 2 विकेट लेने में सफल रहे थे। इस प्रकार तीन मैच की एकदिवसीय सीरीज में इस गेंदबाज ने कुल 10 विकेट लिए और वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।









































