आज पूरी दुनिया में क्रिसमस की धूम है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पत्नी जिल के साथ रविवार को क्रिसमस ट्री सजाते हुए एक तस्वीर शेयर की। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी एक वीडियो जारी कर सबको क्रिसमस की बधाई दी। आज उनका 51वां जन्मदिन भी है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने शनिवार को पब्लिक सर्वेंट्स, चैरिटी वर्कर्स को फोन करके क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने मिलिट्री अफसरों और कई डिप्लोमैट्स को भी सरप्राइज कॉल किया। इधर, ईसाई धर्म गुरु पोप फ्रांसिस ने अपने संदेश में बिना नाम लिए रूस-यूक्रेन जंग का जिक्र किया। उन्होंने प्रभु यीशु को याद करते हुए कहा कि दुनिया को सिर्फ प्रेम की शक्ति ही बदल सकती है।










































