एक बार फिर होगी तारक मेहता शो में दया बेन की वापसी? प्रोड्यूसर असित मोदी ने किए खुलासे

0

तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा टीवी सीरियल के जो हर उम्र के लोगों का पसंदीदा है। इस शो के हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इस शो में दया भाभी का किरदार लोगों के दिलों के काफी करीब है। काफी लंबे समय से जेठालाल की पत्नी दयाबेन इस शो से गायब हैं। इसकी वजह ये थी कि शो में दया बेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी मैटरनिटी लीव पर थीं। अब इस शो में दिशा की वापसी को लेकर फैंस काफी चिंतित हैं। कई बार शो की टीम से इस बारे में सवाल भी किए गए हैं। अब शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने खुलासा किया है कि शो में दयाबेन कब आएंगी।

क्या वापसी करेंगी दयाबेन?

दयाबेन यानी दिशा वकानी अब अपनी फैमिली को समय देना चाहती हैं। दरअसल दिशा के 2 बच्चे हैं, जिनके साथ वे क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहती हैं। तारक मेहता शो के लिए भी ये एक चैलेंज है, कि किसी नए चेहरे को दया बेन के रूप में दर्शकों के सामने पेश करना। हालांकि शो की टीम इस तलाश में जुट गई है। शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी का कहना है कि दिशा वकानी और दयाबेन की शो में वापसी के बारे में सवालों के जवाब देते-देते वे थक गए हैं। असित ने कहा ‘मैंने उन्हें समझाने की कोशिश की है, कि दर्शकों से प्यार पाना आसान नहीं है। हमें लोगों ने इतना प्यार दिया है तो हमें मेहनत करनी पड़ेगी।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here