एक व्यक्ति की किराए के मकान के अंदर ही संदिग्ध स्थित में मौत

0

नगर की विवेक ज्योति स्कूल के पास किराए से निवास कर रहे एक व्यक्ति की किराए के मकान के अंदर ही संदिग्ध स्थिति मौत हो गई। मृतक अमरलाल पिता सूरज लाल लिल्हारे 46 वर्ष ग्राम चिखला थाना हट्टा निवासी है। जिला अस्पताल पुलिस ने इस व्यक्ति की लाश पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है इस व्यक्ति की मौत किस वजह से हुई अभी पूर्ण रुप से स्पष्ट नहीं हो पाया है।

ग्राम चिखला निवासी अमरलाल लिल्हारे खेती किसानी के अलावा ट्रांसपोर्ट का भी धंधा करते थे और अपने परिवार के साथ बालाघाट नगर के विवेक ज्योति स्कूल के पास किराए से रहते थे जिनके परिवार में पत्नी तोमेश्वरी लिल्हारे और दो बच्चे हैं ।दोनों बच्चे विवेक ज्योति स्कूल में ही पढ़ाई करते हैं। बताया गया कि बच्चों की छुट्टी लगने अमरलाल लिल्हारे की पत्नी तोमेश्वरी और दोनों बच्चे चिखला चले गए थे। अमरलाल लिल्हारे घर आना-जाना करते थे। बताया गया कि 15 मई को अमरलाल लिल्हारे शादी में गए थे और शादी से आने के बाद वे रात्रि में विवेक ज्योति स्कूल के पास स्थित अपने किराए के कमरे में रुक गये थे। रात्रि 12:00 बजे करीब अमरलाल लिल्हारे ने अपनी पत्नी से बात की थी किंतु सुबह उनका मोबाइल बंद बता रहा था। 2 बजे तक भी नहीं उठे और मोबाइल बंद बताने से परिवार वालों ने पड़ोस में संपर्क किए ।पड़ोस वालों ने जाकर अमरलाल को आवाज दिए किंतु कमरे के अंदर कोई हलचल नहीं हो रही थी। तब अमरलाल के छोटे भाई रूपलाल लिल्हारे अपनी भाभी तोमेश्वरी के साथ बालाघाट पहुंचे और दरवाजे को तोड़कर अंदर गए देखें अमरलाल लिल्हारे पलंग में चित हालत में थे जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। अमरलाल लिल्हारे को तुरंत ही एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए ।चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिये। जिला अस्पताल पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक टीकम सिंह उइके ने आरक्षक विक्रम शर्मा के साथ मृतक अमरलाल लिल्हारे की लाश का पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों को सौंप दिया अमरलाल लिल्हारे की किस वजह से मौत हुई अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होने की संभावना है। आगे मर्ग जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here