Crime news: पहले मारपीट की फिर की फायरिंग

0

जन्म दिन की पार्टी मना रहे युवकों के पास चार युवक पहुंचे और एक युवक को अपने साथ लेजाकर मारपीट कर दी। साथ ही फायरिंग भी की। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के कटीघाटी जीवाजीगंज की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक कटीघाटी निवासी जुवेद पुत्र गफ्फूरखान के भाई सीबू खान का जन्मदिन था। वह तथा उसके परिवार के लोग जन्म दिन की पार्टी मना रहे थे। तभी पास ही रहने वाले युसूफ खान, असलम खान, भैया खान व मुन्न्ा खान आए। वे जुवेद के भाई रहबर को अपने साथ अलग ले गए और मारपीट करने लगे। रहबर के साथ मारपीट होता देख परिवार के सभी लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे। तब आरोपितों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।मोहल्ले में फैली दहशत: आरोपितों ने जैसे ही फायरिंग करना शुरू किया, वैसे ही मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गए और मौके पर भीड़ लग गई। इसे देखकर आरोपित मौके से भाग निकले। हालांकि इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना भी दे दी थी। सबसे पहले पुलिस की 100 डायल की एफआरवी पहुंची। हालांकि पुलिस ने आरोपितों का पीछा किया, लेकिन आरोपित भागने में सफल हो गए। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। मारपीट व फायरिंग के पीछे जुवेद व आरोपितों के परिवार के बीच का पुराना विवाद बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here