आजकल सभी कामकाजी लोगों के लिए लैपटॉप लगभग अनिवार्य का गैजेट बन गया है। ऑफिस से लेकर घर तक इसका खूब इस्तेमाल होता है। नये लैपटॉप जितने ज्यादा एडवांस होते हैं, उतने ही ज्यादा नाजुक भी। खास तौर पर इनकी स्क्रीन बहुत ही सेंसेटिव होती है। जरा सा प्रेशर या केमिकल से इस्तेमाल से स्क्रीन खराब हो सकता है। ऐसे में अगर आप स्क्रीन को साफ करते वक्त कुछ सावधानियां नहीं बरतते हैं, तो आपको हजारों का नुकसान हो सकता है। आइये आज आपको बताएं कि लैपटॉप की क्लीनिंग में क्या नहीं करना चाहिए और क्या जरुर करना चाहिए।
ऐसा बिल्कुल ना करें
- तमाम एक्सपर्ट्स लैपटॉप की स्क्रीन को साफ करने के लिए लिक्विड का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से आपके डिवाइस के स्क्रीन के साथ ही हार्डवेयर को भी नुकसान पहुंच सकता है।
- स्क्रीन पर जमी धूल मिट्टी को हटाने के लिए किसी तरह के स्प्रे का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ये लैपटॉप के हार्डवेयर को नुकसान पहुंचा सकता है।
- स्क्रीन की सफाई के लिए अल्कोहल या किसी केमिकल का इस्तेमाल ना करें। आजकल सभी टीवी और लैपटॉप में एलसीडी स्क्रीन का इस्तेमाल होता है। केमिकल से इसे नुकसान पहुंच सकता है।