Asian Games 2026 Hockey Semi-Final, IND बनाम PAK: पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

0

India Vs Pakistan Asian Games 2026 Hockey: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर हॉकी के फाइनल में एंट्री कर ली है। फाइनल में भारत का मुकाबला दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ने जा रही मलेशिया और दक्षिण कोरिया की विजेता से होगा।Asian Games 2026 Hockey Match, IND बनाम PAK: गत चैंपियन भारत ने एशियाई खेलों के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-3 से हरा दिया है। यह सिर्फ एक सेमीफाइनल नहीं, बल्कि हॉकी की सबसे बड़ी राइवलरी का नया चैप्टर था। जिसमें आखिरी मिनट तक रोमांच अपने शिखर पर था। हालांकि, आखिरी मिनट में अभिषेक के शानदार गोल ने भारत को फाइनल में पहुंचा दिया।

दूसरे हाफ में भारत ने गंवाया तीन गोल
दूसरे हाफ में तीन गोल गंवाने के बावजूद गत चैंपियन भारत ने आखिरी मिनट में अभिषेक के गोल के दम पर एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। भारत ने पहले हाफ में शानदार खेल दिखाते हुए 3-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन दूसरा हाफ पूरी तरह पाकिस्तान के नाम रहा। पाकिस्तान ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया और मैच पेनल्टी शूटआउट की ओर जाता दिख रहा था। लेकिन आखिरी सीटी से कुछ सेकंड पहले अभिषेक ने निर्णायक फील्ड गोल दागकर भारत को 4-3 से जीत दिला दी। अब शनिवार को होने वाले फाइनल में भारत का सामना मलेशिया और कोरिया के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

ओलंपिक क्वालिफिकेशन पर होगी नजर
इस मैच में जीत के साथ भारत की नजर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के सीधे क्वालीफिकेशन पर भी है। एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली टीम को सीधे LA ओलंपिक 2028 का टिकट मिलेगा, और टीम इंडिया यह मौका किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहेगी। दूसरे सेमीफाइनल में मलेशिया का सामना दक्षिण कोरिया से होगा।

10 साल से पाक से नहीं हारा भारत
भारत 2016 साउथ एशियन गेम्स फाइनल के बाद से पाकिस्तान से हारा नहीं है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया।IND बनाम PAK लाइव: अभिषेक ने किया जादू

पाकिस्तान के खिलाफ हॉकी सेमीफाइनल मैच के आखिरी मिनट में भारत के अभिषेक ने शानदार गोल किया। यह भारत के लिए विजयी गोल साबित हुआ। अभिषेक ने भारत को इस विजयी गोल के साथ फाइनल में पहुंचा दिया है।

OCT 01, 2026 14:42 IST

IND बनाम PAK लाइव: 28 साल बाद रचा इतिहास

भारत की महिला और पुरुष टीम एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। साल 1998 के बाद यह पहली बार है जब दोनों टीम फाइनल खेलने जा रही है।

OCT 01, 2026 14:39 IST

IND बनाम PAK लाइव: आखिरी मिनट में भारत ने किया गोल

एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने आखिरी मिनट में गोल करके फाइनल में एंट्री कर ली है।

OCT 01, 2026 14:27 IST

IND बनाम PAK लाइव: रोमांचक हुआ चौथा क्वार्टर फाइनल

पाकिस्तान ने 3-0 का घाटा खत्म कर दिया और अब 3-3 की बराबरी कर ली है। भारत सदमे में है। भारतीय डिफेंस बेहद खराब नजर आया। पाकिस्तान दाएं तरफ से सर्कल में घुसा, अंदर पास दिया और भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से सोते रह गए। वहीद राणा ने गोल किया, तब गोलकीपर मोहित शशिकुमार फ्रेम में कहीं नजर ही नहीं आए। मोहित को तुरंत मैदान से बाहर कर दिया गया है, वह निराश होकर डगआउट की ओर जा रहे हैं और अब सूरज करकेरा अंतिम क्वार्टर के लिए गोल में होंगे। मुकाबला अब बेहद तनावपूर्ण होने वाला है।

OCT 01, 2026 14:20 IST

IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान ने स्कोर किया 3-3

भारत के लिए स्थिति बिगड़ती जा रही है। पाकिस्तान ने तीसरा गोल कर दिया है। वहीद राणा ने शानदार फील्ड गोल किया है। पाकिस्तान ने 3-0 से पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की है, अब स्कोर 3-3 हो गया है और मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है।

OCT 01, 2026 14:13 IST

IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान ने दागा अपना दूसरा गोल

एशियन गेम्स 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच हॉकी सेमीफाइनल का तीसरा क्वार्टर फाइनल खत्म होने से पहले पाकिस्तान ने अपना दूसरा गोल दाग दिया है। अब इस क्वार्टर फाइनल के बाद भारतीय टीम 3-2 से आगे चल रही है। अब भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ 1 गोल का अंतर बचा है।

OCT 01, 2026 14:08 IST

IND बनाम PAK लाइव: गोल से टकराकर वापस आई गेंद

भारत के लिए बुरी खबर यह है कि गोल से टकराकर गेंद वापस आ गई है। अगर ऐसा नहीं होता तो भारत के नाम 4 गोल हो जाता।IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान ने दागा पहला गोल

दूसरे क्वार्टर के खत्म होने से कुछ समय पहले पाकिस्तान ने पहला गोल कर दिया है। इसके साथ ही भारत हाफ टाइम खत्म होने के बाद 3-1 से आगे है।

OCT 01, 2026 13:44 IST

IND बनाम PAK लाइव: भारत का सेमीफाइनल में दबदबा

तेज काउंटर-अटैक पर सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल दागकर भारत को तीन गोल से आगे कर दिया है। दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में पाकिस्तान ज्यादा आक्रामक दिख रहा था, लेकिन भारत ने काउंटर पर वार कर सेमीफाइनल में अपना दबदबा और बढ़ा दिया है।

OCT 01, 2026 13:38 IST

IND बनाम PAK लाइव: सुखजीत सिंह ने किया गोल

भारत के लिए सुखजीत सिंह ने शानदार फील्ड गोल किया है। इसके साथ ही एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत 3-0 से आगे हो गई है। पाकिस्तान की टीम अभी भी गोल के लिए तरस रही है।

OCT 01, 2026 13:27 IST

IND बनाम PAK लाइव: पहले क्वार्टर पर स्कोर- भारत 2-0 पाकिस्तान

पहला क्वार्टर खत्म हो चुका है और भारत ने दो गोल की बढ़त बनाई हुई है। जबकि पाकिस्तान एक भी गोल नहीं कर पाया है।

OCT 01, 2026 13:25 IST

IND बनाम PAK लाइव: पाकिस्तान को पेनाल्टी कॉर्नर हुआ बेकार

पाकिस्तान को बैक-टू-बैक तीन पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे गोल में तब्दील नहीं कर पाए। पहला क्वार्टर खत्म हो चुका है।

OCT 01, 2026 13:21 IST

IND बनाम PAK लाइव: भारत कप्तान ने किया दूसरा गोल

पाकिस्तान के खिलाफ भारत को सातवां पेनाल्टी कॉर्नर मिल चुका है। इसे हरमन प्रीत ने गोल में बदल दिया। यह उनका एशियन गेम्स में 10वां गोल है। उन्होंने ड्रैग फ्लिक से गोल किया है।

OCT 01, 2026 13:19 IST

IND बनाम PAK लाइव: एशियन गेम्स में भारतीय कप्तान का 9वां गोल

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय कप्तान का अब 9 गोल हो चुका है। पाकिस्तान के ड्रैग-फ्लिकर सुफियान खान 11 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। वहीं दिलप्रीत सिंह के भी 9 गोल हैं।

OCT 01, 2026 13:16 IST

IND बनाम PAK लाइव: भारत को मिला छठा पेनाल्टी कॉर्नर

भारत को पाकिस्तान के खिलाफ छठा पेनाल्टी कॉर्नर मिला। हालांकि, यह गोल में तब्दील नहीं हो पाया।

OCT 01, 2026 13:10 IST

IND बनाम PAK लाइव: कप्तान हरमनप्रीत का शानदार गोल

सेमीफाइनल मुकाबले में बैक-टू-बैट पेनाल्टी कॉर्नर मिला। आखिरकार कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गोल कर दिखाया।

OCT 01, 2026 13:09 IST

IND बनाम PAK लाइव: भारत को मिला बैक-टू-बैक चौथा पेनाल्टी कॉर्नर

भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला है। भारत यहां अटैक पर है, हालांकि पहला सर्कल एंट्री पाकिस्तान ने किया था। जरमनप्रीत सिंह ने एरियल मूव बनाया, लेकिन कुछ नहीं निकला। लेकिन भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया है।

OCT 01, 2026 13:05 IST

IND बनाम PAK लाइव: भारत को मिला पहला पेनाल्टी कॉर्नर

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला है।

OCT 01, 2026 12:59 IST

IND बनाम PAK लाइव: 10 साल से पाक से नहीं हारा भारत

भारत 2016 साउथ एशियन गेम्स फाइनल के बाद से पाकिस्तान से हारा नहीं है। अब दोनों टीमें फाइनल से सिर्फ एक जीत दूर हैं, ऐसे में गलती की कोई गुंजाइश नहीं है। पाकिस्तान की सबसे बड़ी उम्मीद उनके ड्रैग-फ्लिकर सुफियान खान हैं, जो 11 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोरर हैं। यह मैच सुफियान बनाम हरमनप्रीत की जंग भी होगा। पेनल्टी कॉर्नर ही मैच का फैसला कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here