BSNL Recharge Plan Changes: BSNL ने अपने दो रिचार्ज प्लान काफी बदले हैं। सबसे पहले BSNL 1 रुपये वाला प्लान वापस लेकर आया है, जो कि अब कम डेटा और वैलिडिटी के साथ उपलब्ध होगा। वहीं कुछ समय के लिए BSNL ने अपने 2399 वाले प्लान के साथ 47 दिन की वैलिडिटी बढ़ाई है।BSNL Offers: BSNL ने अपने रिचार्ज प्लान के पोर्टफोलियो में दो बड़े बदलाव किए हैं। दरअसल एक तरफ BSNL अपना 1 रुपये वाला प्लान वापस लेकर आया है लेकिन साथ ही उसके फायदों में कटौती कर दी है। वहीं दूसरी तरफ BSNL ने अपने 2,399 वाले सालाना प्लान को अपग्रेड किया है। अब इस प्लान में आपको 47 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। हालांकि ऐसा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया है, ऐसे में यह फायदे का लाभ आप सीमित समय के लिए ही उठा पाएंगे।BSNL अपना 1 रुपये वाला प्लान लेकर लौटा है। यह प्लान नए यूजर्स के लिए है। इसका मतलब है कि आप इसका फायदा तभी उठा पाएंगे, जब आप BSNL का नया सिम ले रहे हों। ऐसे में आप पहले रिचार्ज के तौर पर 1 रुपये का रिचार्ज करवा पाएंगे।
पहले इस रिचार्ज के साथ 30 दिनों की वैलिडिटी और 60GB डेटा मिलता था। हालांकि अब 24 दिनों के लिए 24GB डेटा ही मिलेगा। इस तरह से देखा जाए, तो इस प्लान के फायदे काफी कम हुए हैं लेकिन पहले रिचार्ज के तौर पर यह अभी भी एक बेहतर ऑप्शन बना हुआ है।













































