Dhoni Retirement: धोनी की IPL से विदाई पर रोहित शर्मा ने लिखा भावुक संदेश

0

Rohit Sharma Emotional Message For MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2027 की रिटेनशन-रिलीज लिस्ट जारी होने के साथ ही अपने संन्यास का ऐलान भी कर दिया और अब वो चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर की भूमिका निभाएंगे। धोनी पर आए इस फैसले के बाद मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने उनके लिए एक खास व भावुक संदेश लिखा है, यहां पढ़िए।

मंगलवार का दिन करोड़ों एम एस धोनी (MS Dhoni) फैंस के लिए काफी भारी रहा। पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने ऐलान किया कि धोनी अब उनके साथ मेंटर की भूमिका निभाएंगे और ये एक नए अध्याय की शुरुआत होगी। जबकि, शाम होते-होते आखिरकार कई महीने बाद धोनी ने पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला और इसमें एक खूबसूरत गाने व कुछ तस्वीरों के साथ खुद भी अपनी क्रिकेटर के तौर पर अपनी विदाई का ऐलान कर दिया। इसके बाद धोनी को शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। लेकिन इनमें सबसे खास संदेश आया 5 बार के आईपीएल चैंपियन का 5 बार के आईपीएल चैंपियन के लिए। हम बात कर रहे हैं मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का संदेश चेन्नई के पूर्व कप्तान धोनी के लिए।

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने X पर धोनी को उनके शानदार IPL करियर के लिए बधाई दी। उन्होंने अपनी और धोनी की एक तस्वीर के साथ लिखा, “शानदार IPL करियर के लिए बधाई, धोनी भाई। इतने सालों तक आपके साथ मैदान साझा करना और कई यादें बनाना बहुत अच्छा रहा। बहुत सम्मान।” रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013 से 2020 के बीच पांच बार IPL का खिताब जीता था।रोहित शर्मा का संदेश छोटा था, लेकिन इसमें उस आत्मीयता की झलक थी जो भारत के लिए वर्षों तक एक साथ खेलने और IPL में एक-दूसरे के आमने-सामने आने से बनी थी। साल 2008 में जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी, तब से ही, रोहित और धोनी इसके प्रमुख खिलाड़ियों में से रहे हैं। इन दोनों ने मिलकर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को 10 IPL खिताब जिताए हैं।

जब-जब मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने आती रहीं, सालों तक फैंस की नजरें इस मैच में धोनी और रोहित की प्रतिद्वंद्विता पर टिकी रहती थी। दोनों के खेलने व कप्तानी करने का अंदाज अलग था, और IPL में उनके बीच की रणनीतिक टक्कर अक्सर देखने को मिलती थी। रोहित का आक्रामक नेतृत्व और एक मजबूत मुंबई टीम तैयार करने की उनकी क्षमता, धोनी के सुनियोजित तरीके और परिस्थितियों को सहजता से समझने की खूबी से काफी अलग थी। फिर भी एक-दूसरे के लिए दोनों का सम्मान हमेशा बरकरार रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here