Zero Electricity Air Conditioning: धरती से 10-15 फुट नीचे तापमान हमेशा 22 से 24 डिग्री के बीच एक समान रहता है। भले बाहर 45 डिग्री की गर्मी हो या 4 डिग्री की ठंडक। धरती के नीचे मौजूद इस ठंडक को एक कूलिंग तकनीक में बदलती है Earth Air Tunnel यानी EAT टेक्नोलॉजी। इसमें बाहर की हवा को फिल्टर कर जमीन में बिछे पाइपों से गुजारा जाता है और धरती के नीचे का तापमान उस हवा को ठंडा बनाकर पूरे घर को कूल-कूल बना देता है।Geothermal Cooling System: चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी और AC का भारी-भरकम बिल। गर्मी के मौसम में हर घर की यही कहानी है। गर्मियों के मौसम में AC चलाना मजबूरी हो जाता है, जिसके बाद बिजली बिल हर महीने रुलाता है। ऐसे में कोई तकनीक जो बिना ज्यादा बिजली बिल के 45 डिग्री के तापमान में घर को 22 से 24 डिग्री तक ठंडा रख पाएं, किसी सपने जैसी लगती है। दरअसल EAT यानी कि Earth Air Tunnel सिस्टम एक ऐसी ही तकनीक है, जो इसे संभव बनाती है।
Earth Air Tunnel तकनीक को जियोथर्मल हीट एक्सचेंज सिस्टम भी कहा जाता है और इसमें घरों को ठंडा रखने के लिए जमीन से 10 से 15 फीट नीचे की ठंडक को इस्तेमाल किया जाता है। इसमें बिजली खाने वाले कंप्रेसर का इस्तेमाल नहीं होता, जिसकी वजह से ठंडक के साथ-साथ जेब भी ढीली नहीं होती।












































