EXPLAINER: अब वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं बना पाएंगे सबसे खास T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक खिलाड़ी ने छीना मौका

0

Vaibhav Suryavanshi International Debut: क्रिकेट जगत में इन दिनों सिर्फ एक ही खिलाड़ी की चर्चा है और वो हैं बिहार के समस्तीपुर स्थित ताजपुर गांव में जन्मे वैभव सूर्यवंशी। पिछले साल 14 वर्ष की उम्र में आईपीएल डेब्यू किया और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक भी लगा दिया। हालांकि उस सीजन में उन्हें कुछ ही मैच खेलने को मिले थे। फिर उन्हें आईपीएल 2026 में सभी मैचों में खेलने का मौका मिला तो अब 15 साल के हो चुके इस बल्लेबाज ने इतने रिकॉर्ड तोड़े कि दुनिया देखती रह गई। एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड से लेकर टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड। ओरेंज कैप हासिल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने और बेशक राजस्थान की टीम फाइनल में नहीं पहुंची लेकिन सभी प्रमुख अवॉर्ड वैभव के खाते में ही गए।

देश के लिए कब खेलेंगेः वैभव सूर्यवंशी वैसे तो अंडर-19 क्रिकेट में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और वहां भी कई रिकॉर्ड्स बनाने के साथ-साथ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में ऐतिहासिक पारी से भारत को चैंपियन भी बनाया। सभी के मन में सवाल है कि वो अब सीनियर टीम इंडिया में कब खेलेंगे। फिलहाल उन्होंने इंडिया-ए टीम में जगह दे दी गई है और जल्द ही वो एक्शन में नजर आएंगे। दूसरी तरफ भारतीय टी20 टीम में भी फेरबदल की बातें चल रही हैं, ऐसे में बड़ी बात नहीं है कि भारत कि आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 टीम में वैभव को फास्ट्रैक करके टीम में शामिल कर लिया जाए।तो क्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे वैभव?

अगर वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में मौका मिल जाता है और वो टीम इंडिया की नीली जर्सी में मैदान पर उतरते हैं तो क्या वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। जवाब है नहीं, वो अब ये वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं बना सकते। आगे जानते हैं इसकी वजह।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here