Google Account की ये 4 जरूरी सेटिंग्स बढ़ाएंगी आपकी प्राइवेसी, डेटा चोरी होने की टेंशन होगी खत्म

0

पुराने डिवाइस से अकाउंट हटाएं

समय के साथ लोग नया फोन, लैपटॉप या टैबलेट इस्तेमाल करने लगते हैं, लेकिन पुराने डिवाइस से Google Account साइन-आउट करना अक्सर भूल जाते हैं। इससे अकाउंट के गलत इस्तेमाल का जोखिम बढ़ सकता है। इसे जांचने के लिए Google Account के Security सेक्शन में जाकर Manage all devices विकल्प खोलें। यहां आपके अकाउंट से जुड़े सभी डिवाइस दिखाई देंगे। जिन डिवाइस का अब उपयोग नहीं करते हैं, उन्हें तुरंत साइन-आउट कर दें।

विज्ञापनों को कंट्रोल करें

Google आपकी ऑनलाइन गतिविधियों के आधार पर विज्ञापन दिखाता है। हालांकि सभी विज्ञापनों को पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता, लेकिन यह तय किया जा सकता है कि आपको किस तरह के विज्ञापन दिखाई दें। इसके लिए Google Account के Data & Privacy सेक्शन में जाकर My Ad Center खोलें। यहां अपनी पसंद के अनुसार विज्ञापन श्रेणियों को कम या बंद किया जा सकता है, जिससे अनचाहे विज्ञापन कम दिखाई देंगे।

Google प्रोफाइल की जानकारी जांचें

कई लोगों को यह पता नहीं होता कि उनकी Google प्रोफाइल पर कौन-सी जानकारी अन्य लोगों को दिखाई दे रही है। समय-समय पर इस जानकारी की समीक्षा करना जरूरी है। Google Account में Data & Privacy सेक्शन के तहत प्रोफाइल सेटिंग्स खोलें। यहां आप देख सकते हैं कि कौन-सी जानकारी सार्वजनिक है और अपनी जरूरत के अनुसार उसे Public या Private कर सकते हैं।आज के समय में Google Account केवल Gmail तक सीमित नहीं है। इसके जरिए YouTube, Google Drive, Google Photos और Android जैसी कई सर्विस का हर दिन इस्तेमाल करते हैं। इंटरनेट की तेजी से बढ़ती पहुंच के बीच अब डेटा की प्राइवेसी एक बड़ा कंसर्न बन गया है। ऐसे में अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो आप गूगल की कुछ ऐसी सीक्रेट सेटिंग के बारे में मालूम होना चाहिए जो आपके डेटा की प्राइवेसी को बढ़ा सकती हैं।

अधिकांश लोग अपने Google Account में केवल पासवर्ड बदलने या टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू करने तक ही सीमित रहते हैं। हालांकि, कुछ ऐसी जरूरी सेटिंग्स भी मौजूद हैं जो आपके पर्सनल डेटा को सुरक्षित रखने और अकाउंट की सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी चार उपयोगी सेटिंग्स के बारे में।

Recovery Contact जोड़ें

अगर कभी आप अपने Google Account का एक्सेस खो देते हैं, तो Recovery Contact आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस फीचर के जरिए किसी भरोसेमंद परिवार के सदस्य या दोस्त को रिकवरी कॉन्टैक्ट के रूप में जोड़ा जा सकता है। इसके लिए Google Account में लॉग-इन करें, Security सेक्शन में जाएं और उपलब्ध रिकवरी विकल्पों में जाकर भरोसेमंद व्यक्ति को जोड़ें। सामने वाले व्यक्ति द्वारा अनुरोध स्वीकार करने के बाद यह सुविधा सक्रिय हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here