Chennai Express Fame Honey Singh Case: रैपर हनी सिंह ने महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में उन्होंने पूछताछ के दौरान क्या कहा, जानिए।Chennai Express Fame Honey Singh Case: रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक बार फिर विवादों को लेकर चर्चा में हैं। महाराष्ट्र साइबर सेल से जुड़े एक मामले में उनका बयान दर्ज किया गया है। इस मामले में रैपर को पहले भी पेश होने के लिए समन जारी किए गए थे, लेकिन वो अधिकारियों के सामने पेश नहीं हो सके थे। अब वह महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे, जहां करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान हनी सिंह ने अधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखा। पूछताछ के बाद उनसे जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई हैं। साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान रैपर ने अपनी बात रखते हुए मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए।हनी सिंह ने मानी गलती
महाराष्ट्र साइबर सेल के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ के दौरान हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के लिए माफी मांगी। उन्होंने माना कि उनसे गलती हुई है और अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि वो भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं करेंगे। रैपर ने ये भी कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। हनी सिंह ने साइबर सेल को भरोसा दिलाया कि वो आगे अपने कॉन्सर्ट के दौरान आपत्तिजनक कंटेंट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उन्होंने कथित तौर पर ये भी कहा कि पहले इस्तेमाल किए गए शब्दों के लिए वो माफी मांग चुके हैं।पहले तीन समन पर पेश न होने की भी बताई वजह
हनी सिंह ने अधिकारियों को यह भी बताया कि वो पहले जारी किए गए तीन समन के जवाब में पेश क्यों नहीं हो सके। उन्होंने कथित तौर पर अपनी गैरहाजिरी की वजह पहले से तय प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को बताया। इसके बाद हनी सिंह आज दोपहर करीब 3 बजे महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे। यहां उनका बयान दर्ज किया गया और ये प्रक्रिया करीब दो घंटे तक चली







































