IB MTS Result 2026: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जारी किया MTS परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

0

IB MTS Result 2026 Pdf Download: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया हैIB MTS Result 2026 Pdf Download: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत आने वाले आईबी की इस भर्ती में शामिल उम्मीदवार अब अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, उन्हें रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर और कैटेगरी ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है।IB MTS Result 2026 Pdf Download Steps to Check

ऐसा करते ही रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगा, जिसमें लिंक भी दिया गया है।

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले गृह मंत्रालय की वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं।

इसके बाद होमपेज पर दिए गए What’s New सेक्शन के नीचे देखें और ‘Final Result of MTS/Gen Exam – 2025.

Download (97.75 KB) पर क्लिक कर दें।उम्मीदवार इसमें अपना रोल नंबर खोजकर चयन की स्थिति देख सकते हैं।

कैटेगरीपद
जनरल160
OBC72
SC42
ST54
EWS34
कुल362

कब हुई थी परीक्षा?

आईबी एमटीएस भर्ती की टियर-1 परीक्षा 27 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। इसमें सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए टियर-2 परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया गया। टियर-2 परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-1 के तहत 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि रिजल्ट के साथ आगे की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस भी देखते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here