IND vs IRE, लाइव स्कोर: बेलफास्ट में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बार टीम इंडिया के सामने आयरलैंड की टीम है। सूर्या के बाद टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है और अय्यर का यह पहला असाइनमेंट है। वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए अब भी इंतजार करना होगा।
क्या वैभव तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड
मैच से ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या वह अपना इंटरनेशनल डेब्यू आज करेंगे क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो वह भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। वैभव 1989 में बनाए गए सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था।
एक भी मैच नहीं जीत पाई है आयरलैंड
अब तक दोनों टीम 8 बार एक दूसरे से भिड़ी है और हर बार बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी है। पिछली बार दोनों टीम साल 2024 में अमेरिका में आमने-सामने थी जहां बाजी टीम इंडिया के हाथ लगी थी।
आज के मैच में प्लेइंग इलेवन-
आयरलैंड की प्लेइंग XI:आयरलैंड (प्लेइंग इलेवन): टिम टेक्टर, रॉस एडायर, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर (विकेटकीपर/कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलेनी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज़, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड
भारत (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा










































