IND W vs AUS W लाइव क्रिकेट स्कोर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला अहम मुकाबला आज, भारत के लिए सेमीफाइनल में एंट्री दांव पर, थोड़ी देर में होगा टॉस

0

IND W vs AUS W Today IPL Match (भारतीय महिला क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates: आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मुकाबले में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच भिड़ंत होने जा रही है। यह मुकाबला भारत के लिए करो या मरो वाला है। भारतीय टीम को सेमीफाइनल में एंट्री के लिए इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती दक्षिण अफ्रीका की टीम है। नेट रन रेट के मामले में मैच शुरू होने से पहले भारतीय टीम उससे आगे है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करके दक्षिण अफ्रीकी टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम के पास जीत के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। ऐसे में मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी।

ऑस्ट्रेलिया: सोफी मोलिनी (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), जॉर्जिया वोल, ताहलिया मैकग्रा (उप-कप्तान), एशले गार्डनर, किम गार्थ, लूसी हैमिल्टन, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, निकोला कैरी, मेगन शट, जॉर्जिया वेयरहैम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here