India 5G Growth: भारत लगाएगा ऊंची छलांग, 2030 तक 62% लोग अपनाएंगे 5G, सुनहरा कल लिखने की तैयारी में 6G

0

5G User: GSMA की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5G यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उम्मीद है कि 2030 तक 62% भारतीय इसे अपना लेंगे, जो एशिया-पैसिफिक के 50% के औसत से काफी ज्यादा है। जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद अब BSNL भी जल्द ही अपनी 5G सर्विस शुरू करने वाला है।G in India: भारत में 5G यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। GSMA (ग्लोबल सिस्टम फॉर मोबाइल कम्युनिकेशंस एसोसिएशन) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 5G नेटवर्क तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अनुमान है कि 2030 तक 62% लोग 5G अपना लेंगे, जो एशिया-पैसिफिक क्षेत्र के औसत 50% से कहीं ज्यादा है। इसका मतलब है कि भारत में लोग अन्य देशों की तुलना में ज्यादा तेजी से 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो रहे हैं।

अभी भारत में तीन बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) – वायरलेस 5G सेवाएं दे रही हैं। जल्द ही सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अभी 5G नेटवर्क शुरू करने वाली है। लेटेस्ट खबरों के अनुसार, कंपनी दिसंबर तक 5G सर्विस उपलब्ध करा देगी। लंदन की टेलीकॉम संस्था के मुताबिक, भारत को बांग्लादेश, इंडोनेशिया और पाकिस्तान के साथ 5G अपनाने के मामले में सबसे आगे रहने वाले देशों में गिना जाता है। इन देशों में डिजिटल-इकोनॉमी की ग्रोथ को तेजी देने और मोबाइल इंडस्ट्री को टिकाऊ बनाने के लिए रेगुलेटरी सिस्टम को आधुनिक बनाना जरूरी माना जा रहा है।

दुनिया भर के मोबाइल ऑपरेटर्स और टेलीकॉम कंपनियों के सबसे बड़ा ग्लोबल संगठन GSMA का कहना है कि भारत में अब सबसे बड़ी चुनौती गांव-गांव तक नेटवर्क पहुंचाना नहीं है, बल्कि चुनौती यह है कि लोग उस नेटवर्क और इंटरनेट का सही इस्तेमाल कैसे करें और उसे अपनाएं कैसे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here