टेक दिग्गज एप्पल अपने फैंस के लिए हर साल एक नई आईफोन सीरीज को लॉन्च करता है। कंपनी इस साल सितंबर-अक्टूबर के महीने में नई आईफोन सीरीज यानी iPhone 18 Series को लॉन्च कर सकती है। इस साल की शुरुआत से ही अपकमिंग आईफोन सीरीज को लेकर लीक्स सामने आ रही है। इस बीच iPhone 18 Pro को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। लीक्स की मानें तो अपमकिंग स्मार्टफोन पावरफुल फीचर्स के साथ दस्तक दे सकता है।
आपको बता दें कि एप्पल अपमकिंग सीरीज में फैंस के लिए iPhone 18, iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। आने वाले सभी आईफोन्स में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा प्रो मॉडल्स की हो रही है। लीक्स के मुताबिक अपकमिंग प्रो मॉडल के ऑईफोन्स पुराने आईफोन्स के मुताबिक कहीं ज्यादा दमदार फीचर्स मिलेंगे। आइए आपको अपकमिंग iPhone 18 Pro के संभावित फीचर्स के बारे में बताते हैं।
फेस आईडी सेंसर की बदलेगी जगह
अब तक समाने आई अपडेट के मुताबिक iPhone 18 Pro में फैंस को इस बार फेस आईडी सेंसर नीचे की तरफ मिल सकता है। इसका एक बड़ा फायदा यह होगा कि डायनेमिक आइजलैंड का आकार पहले से छोटा हो जाएगा और स्क्रीन साइज बढ़ेगा और साथ ही स्क्रीन की विजिबिलिटी भी बढ़ेगी।
iPhone 18 Pro में होगा पावरफुल प्रोसेसर
आने वाले iPhone 18 Pro में एक बड़ा अपडेट प्रोसेसर पर भी देखने को मिल सकता है। एप्पल अपने फैंस को हर साल नए आईफोन को लॉन्च करने के साथ ही नई चिपसेट का तोहफा भी देता है। माना जा रहा है कि इस बारअपकमिंग iPhone 18 Pro में A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है। बता दें कि यह एप्पल का पहला ऐसा प्रॉसेस होगा जिसमें WMCM (Wafer-Level Multi-Chip Module) का इस्तेमाल किया जाएगा।
बड़ी बैटरी का सपोर्ट
iPhone 18 Pro में पुराने आईफोन्स की तुलना में बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। अगर कंपनी ऐसा करती है तो यूजर्स सिंगल चार्ज में लंबे समय तक आईफोन को चला पाएंगे। हालांकि बैटरी कैपेसिटी बढ़ने से फोन का साइज और वजन बढ़ सकता है।
कैमरा सेंसर में हो सकता है बदलाव
एप्पल iPhone 18 Pro में कैमरा कंट्रोल बटन मिल सकता है। कंपनी ने सबसे पहले iPhone 16 में कैमरा कंट्रोल बटन दिया था। इसके साथ ही लीक्स की मानें तो कंपनी ग्राहकों को इस बार अपकमिंग आईफोन सीरीज में 48 मेगापिक्सल से ज्यादा का कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आपको अपडेटेड सेल्फी कैमरा भी दिया जा सकता है।













































