IPL 2021, RCB vs MI: आरसीबी की आसान जीत, MI को 54 रनों से हराया, हर्षल पटेल की घातक गेंदबाजी

0

आज आईपीएल के 39वें मैच में रॉयल चैलेन्जर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियन्स को 54 रनों से हरा दिया। जीत के लिए 166 रनों के लक्ष्य के साथ उतरी मुंबई इंडियन्स की टीम सभी विकेट खोकर 111 रन ही बना सकी। वैसे मुंबई की शुरुआत अच्छी रही थी। कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डीकॉक ने मिलकर बिना कोई विकेट खोए 57 रन जोड़े। लेकिन डीकॉक 24 रनों से स्कोर पर चहल की गेंद पर कैच दे बैठे। कप्तान रोहित शर्मा भी लंबी पारी नहीं खेल सके और 43 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गये। उसके बाद मुंबई के विकेट लगातार गिरने लगे और कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका। मुंबई के बल्लेबाज 20 ओवर भी नहीं खेल सके और 18वें ओवर में ही पूरी टीम ऑलआउट हो गई। RCB की ओर से हर्षल पटेल ने 4 विकेट लिए जबकि युजवेन्द्र चहल ने 3 विकेट हासिल किए।

इससे पहले RCB की टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाये। वैसे देवदत्त पडिक्कल इस बार चल नहीं पाये और बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गये। लेकिन कप्तान विरोट कोहली ने शानदार खेल दिखाया और 42 गेंदों में 511 रन बनाये। इसमें 3 चौके और 3 छक्के भी शामिल हैं। इसी के साथ विराट कोहली ने T-20 मैचों में 10 हजार रन पूरे किये। श्रीकर भरत और मैक्सवेल ने भी अच्छी बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ाया। लेकिन अंतिम के ओवरों में मुंबई के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की और स्कोर को ज्यादा बढ़ने नहीं दिया। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाये।

आईपीएल की जंग में आम तौर पर मुंबई का दबदबा रहा है। लेकिन MI लीग के दूसरे चरण में खेले गए कोई मुक़ाबला जीत नहीं पाई है। रोहित शर्मा चोट के बाद वापसी कर चुके हैं, लेकिन हार्दिक पंड्या की फ़िटनेस टीम के लिए चिंता का सबब बनी हुई है। इसके अलावा मध्य क्रम में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी कुछ खास नहीं चल पाये रहे हैं। इस वजह से टीम अंक तालिका में नीचे खिसकती जा रही है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: प्लेइंग XI

1. देवदत्त पड़िक्कल, 2. विराट कोहली (कप्तान), 3. ग्लेन मैक्सवेल, 4. एबी डीविलियर्स, 5. शाहबाज़ अहमद, 6. काइल जेमीसन, 7. श्रीकर भरत (विकेटकीपर), 8. हर्षल पटेल, 9. डैनियल क्रिस्टियन, 10. मोहम्मद सिराज, 11. युज़वेंद्र चहल

मुंबई इंडियंस: प्लेइंग XI

1. क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), 2. रोहित शर्मा (कप्तान), 3. सूर्यकुमार यादव, 4. इशान किशन, 5. कायरन पोलार्ड, 6. क्रुणाल पंड्या, 7. हार्दिक पंड्या, 8. ऐडम मिल्न, 9. राहुल चाहर, 10. ट्रेंट बोल्ट, 11. जसप्रीत बुमराह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here