बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक इशिता दत्ता और वत्सल सेठ ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बेटी वेदा के पहले जन्मदिन की झलक शेयर की है। इन तस्वीरों में इशिता-वत्सल का पूरा परिवार एक साथ हंसता-खेलता दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों के जरिए इशिता-वत्सल ने अपनी बेटी को पहली बार फैंस से मिलवाया है। जब से ये तस्वीरें इंटरनेट पर आई हैं, तब से ही ये वायरल हो रही हैं और हर कोई वेदा पर प्यार बरसा रहा है। वेदा की स्माइल ने फैंस का दिल जीत लिया है और हर कोई उसकी क्यूटनेस के बारे में ही बात कर रहा है।
Ishita Dutta-Vatsal Sheth ने धूमधाम से मनाया बेटी वेदा का बर्थडे
इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की बेटी का जन्म एक साल पहले हुआ था। तब से लेकर अब तक उन्होंने उसका चेहरा किसी को नहीं दिखाया था। बेटी वेदा के बर्थडे के मौके पर उन्होंने उसका चेहरा फैंस को दिखाया है। इशिता-वत्सल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें दोनों ना केवल बेटी बल्कि अपने बेटे के साथ भी दिखाई दे रहे हैं। पूरे परिवार के साथ वायरल होती इशिता-वत्सल की फोटोज लोगों का दिल जीत रही हैं और हर कोई इन पर कमेंट कर रहा है।इशिता दत्ता और वत्सल सेठ की इन प्यारी फोटोज पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने लिखा है, “क्या प्यारा परिवार है। भगवान करे इस परिवार को किसी की नजर ना लगे और हर कोई ऐसे ही हंसता-खेलता रहे।” तो वहीं दूसरे ने लिखा है, “वेदा कितनी प्यारी है। इसकी स्माइल तो बहुत ही क्यूट है। वेदा की स्माइल ने हमारा दिल जीत लिया है। ” आम लोगों के साथ-साथ इशिता-वत्सल के करीबी दोस्तों ने भी इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट किए हैं। हेली शाह, स्मृति खन्ना और किश्वर मर्चेंट के कमेंट्स पर लोग सबसे ज्यादा रिएक्ट कर रहे हैं, जिन्होंने इशिता-वत्सल के परिवार पर प्यार बरसाया है।










































