Kabir Khan की नेक्स्ट में कोच बनेंगे Kartik Aaryan, फिर मिलेगा नेशनल अवॉर्ड!!

0

Kartik Aaryan Upcoming Film: बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। कार्तिक आर्यन ने फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) में धमाल मचा दिया। कार्तिक ने फिल्म में भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का रोल निभाया था। इस मूवी के लिए कार्तिक को नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। इस बीच कार्तिक की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वो अपकमिंग मूवी में कोच का किरदार निभाएंगे। आइए पूरी बात जानते हैं रिपोर्ट में..कबीर खान की मूवी में फिर से धमाल मचाएंगे कार्तिक आर्यन

खबर है कि कार्तिक एक बार फिर कबीर खान के साथ काम करने जा रहे हैं। दोनों एक नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म के लिए साथ आए हैं। मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म किकबॉक्सर तजामुल इस्लाम की जिंदगी पर आधारित होगी। फिल्म की शूटिंग 11 अगस्त से मुंबई में शुरू हो गई है। इसका पहला शूटिंग शेड्यूल बृहन्मुंबई नगर निगम यानी बीएमसी के ऑफिस में रखा गया है। इसके बाद फिल्म की टीम साकी नाका में शूटिंग करेगी। बताया जा रहा है कि कार्तिक इस फिल्म में कोच की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के कुछ अहम हिस्सों की शूटिंग अभी बाकी है। कार्तिक इसी हफ्ते फिल्म की शूटिंग से जुड़ेंगे और सितंबर की शुरुआत तक लगातार शूटिंग करेंगे।यह फिल्म तजामुल इस्लाम के संघर्ष और सफलता की कहानी पर आधारित बताई जा रही है। तजामुल दो बार की वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी हैं। फिल्म में उनकी जिंदगी और खेल के सफर को दिखाया जाएगा। इस फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद कार्तिक आर्यन अनीस बज्मी की भूल भुलैया 4 की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को हाल ही में चंदू चैंपियन के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। उन्होंने इस सम्मान को लेकर सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर की थी। वहीं, उनकी पिछली फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा कार्तिक जल्द ही अनुराग बसु की एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्रीलीला दिखाई देंगी और इसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here