Meena Kumari Biopic New Update: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मीना कुमारी (Meena Kumari) भले ही इस दुनिया में न हो लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। मीना कुमारी हमेशा अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही। अभी हाल में कुछ समय पहले मीना कुमारी की लाइफ पर बन रही फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया था। इस फिल्म का नाम ‘कमल और मीना’ (Kamal Aur Meena) रखा गया है। इस फिल्म को लेकर अब एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा (Siddharth P Malhotra) का एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने कई बड़े खुलासे किए।
स्क्रिप्ट पर पूरा हुआ काम
मीना कुमार की लाइफ पर बन रही फिल्म कमल और मीना एक बार फिर से चर्चा है। इसकी वजह के डायरेक्टर का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने मिड-डे से बातचीत में बताया कि फिल्म की कहानी मीना कुमारी और उनके पति व फिल्ममेकर कमाल अमरोही के बीच हुए पत्रों और डायरी के नोट्स पर बेस्ड है। उन्होंने कहा, ‘खुशकिस्मती से हमारे पास उनके हाथ से लिखे प्रेम पत्र और डायरी मौजूद हैं। हमारी फिल्म उनके 2000 पत्रों और डायरी नोट्स पर बेस्ड है। एक तरह से उन्होंने अपने ही शब्दों में हमें बता दिया है कि क्या लिखना है।’ आपको बता दें कि फिल्म में मीना कुमारी और कमाल अमरोही के रिश्ते की कहानी दिखाई जाएगी।
अभी कास्टिंग पर चल रहा है काम
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंटरव्यू में आगे बताया कि बताया, ‘स्क्रिप्ट का काम पूरा हो चुका है और अब हम कास्टिंग पर ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद है कि साल के आखिर तक फिल्म फ्लोर पर चली जाएगी।’ फिल्म में मीना कुमारी का किरदार कौन निभाएगा, इसे लेकर काफी चर्चा है। रिपोर्ट्स में कई बार कियारा आडवाणी का नाम सामने आ चुका है। लेकिन डायरेक्टर ने साफ कहा कि अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा, ‘जब तक बात फाइनल नहीं होती, तब तक कुछ भी फाइनल नहीं होता। इस इंडस्ट्री में चीजें ऐसे ही चलती हैं। ये सिर्फ स्टार्स का मामला नहीं होता, बल्कि पूरे प्रोजेक्ट की लागत और दूसरे पहलुओं को भी देखना पड़ता है।’










































