King: क्या Suhana Khan का लुक नोटिस कर पाए आप? नहीं तो देखें ये VIRAL PIC

0

2 नवम्बर को शाहरुख खान ने फिल्म किंग का गाना रिलीज किया, जिसे पसंद किया जा रहा है। इसमें सुहाना खान भी हैं, जिन्हें फैंस मिस कर गए हैं। क्या आप भी सुहाना की झलक मिस कर गए हैं?शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर फिल्म किंग का पहला गाना तू मिल जाए रिलीज किया, जिसे फैंस से खूब प्यार मिल रहा है। इस गाने में ना केवल दर्शकों को शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की पहली झलक देखने को मिल रही है बल्कि उन्हें फिल्म के कुछ फाइटिंग सीन्स भी नजर आ रहे हैं, जिससे ये पता चल रहा है कि क्रिसमस पर आने वाली फिल्म किंग में ताबड़तोड़ एक्शन होगा। किंग के पहले गाने तू मिल जाए को दर्शकों से जैसा रिस्पॉन्स मिला है, वो चौंका रहा है। एक्शन सीन्स के साथ-साथ गाने में दर्शकों को सुहाना खान की पहली झलक भी देखने को मिल रही है, जिसे कई लोग मिस कर गए हैं। क्या आप भी सुहाना खान को मिस कर गए हैं? क्या आप King के गाने में कर पाए Suhana Khan को नोटिस

किंग के गाने तू मिल जाए में एक जगह घर में आग लगी नजर आ रही है और उसके सामने एक छोटे कद की लड़की खड़ी है। इस सीन को फैंस लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि ये सुहाना खान की झलक है। सुहाना खान फिल्म में अहम रोल निभा रही हैं, जिनकी झलक मेकर्स ने गाने में डाली है। एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा है, “ये सुहाना खान की फिल्म किंग से पहली झलक है।” तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, “सुहाना खान तुम्हारा सिनेमा वर्ल्ड में स्वागत है।Suhana Khan को लॉन्च करेंगे Shah Rukh Khan

बॉलीवुड में ऐसे बहुत कम ही स्टार हैं, जो फिल्मों में अपनी बेटियों को ग्रैंड लॉन्च देते हैं। शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान को मूवी वर्ल्ड में लाने के लिए किंग जैसी मेगा बजट फिल्म बनाई है, जिसमें वो खुद भी हैं। मूवी वर्ल्ड के लोग और फैंस शाहरुख खान की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि वो इतने बड़े प्रोजेक्ट से बेटी सुहाना को लॉन्च कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here