बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को जन्मदिन की बधाई दी है। कृति ने एक क्यूट सी फोटो शेयर करके कबीर को क्यूटी बुलाया है।
बॉलीवुड अदाकारा कृति सेनॉन अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया से छुपाकर रखती हैं। करियर की शुरुआत से ही कृति सेनॉन ने हमेशा इस बात का ख्याल रखा है कि उनकी निजी जिंदगी मीडिया की खबरों में ना छाए। लोग उनके काम को लेकर बातें लेकिन पिछले कुछ समय में ऐसा होने लगा है कि उनकी डेटिंग लाइफ हर दूसरे दिन मीडिया की खबरों का हिस्सा बन जाती है। कृति सेनॉन ने कुछ समय पहले ही अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की बधाई दी है। उनका ये पोस्ट इंटरनेट पर मजकर वायरल हो रहा है और लोग इसे एक पक्की मुहर के तौर पर देख रहे हैं
Kriti Sanon ने दी बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को जन्मदिन की बधाई
कृति सेनॉन ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को बर्थडे की बधाई दी है। इस पोस्ट में उन्होंने कबीर की एक तस्वीर शेयर की है और लिखा है, “हैप्पी बर्थडे क्यूटी…।” कृति सेनॉन ने इससे पहले कभी भी किसी लड़के के लिए इतना प्यारा पोस्ट नहीं किया है। लोगों का मानना है कि कृति सेनॉन ने एक तरह से अपने और कबीर के रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है और जमाने को बता दिया है कि दोनों प्यार करते हैं।
बताते चलें कि अदाकारा कृति सेनॉन ने कुछ वक्त पहले ही शादी रचाई थी। इस शादी में चंद लोगों को ही न्योता दिया गया था, जिस लिस्ट में कबीर बहिया का नाम भी शामिल था। कबीर और कृति ने ना केवल शादी में जमकर एन्जॉय किया बल्कि वहां पर धमाकेदार डांस भी किया। लोगों को दोनों का डांस काफी पसंद आया था। इस शादी के बाद से ही लोग मानने लगे थे कि कृति सेनॉन और कबीर रिलेशनशिप में हैं लेकिन आज के पोस्ट के बाद तो इस पर पक्की मुहर लग गई है।






































