Middle-East Crisis: विदेशी शराब और वाइन बनाने वाली कंपनियों ने राज्य सरकारों से मांगी दाम बढ़ाने की इजाजत

0

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया के तनाव (West Asia Crisis) का असर आपके शराब की बोतल तक पहुंचने वाली है। कंफेडरेशन ऑफ इंडियान अल्कोहलिक बीवरेज कंपनीज (CIABC) ने राज्य सरकारों से कहा है कि उन्हें भारत में बनी विदेशी शराब IMFL ब्रांड की शराब कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी की छूट मिले। इनका कहना है कि पश्चिम एशिया संकट की वजह से जो क्रूड ऑयल (Crude Oil) की सप्लाई घटी है, उसका असर उनकी इंडस्ट्री पर भी पड़ा है।

सप्लाई चेन पर असर

सीआईएबीसी के महासचिव अनंत एस. अय्यर ने राज्य सरकारों को भेजे रिप्रजेंटेशन में कहा है कि पश्चिम एशिया से दुनिया भर का करीब 20 फीसदी क्रूड ऑयल सप्लाई होता है। लेकिन इस समय जो संकट चल रहा है, उससे इसकी सप्लाई बाधित हुई है। उसका असर अन्य इंडस्ट्री के साथ-साथ पैकेजिंग इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़ गया है। साथ ही शीशा बनाने के उद्योग भी संकट में हैं। कुल मिला कर पूरी अर्थव्यवस्था पर महंगाई का प्रभाव पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here