Nana Patekar Last Post: आखिरी दिनों में भी लोगों की मदद में जुटे थे नाना पाटेकर, हाथ से लिखे नोट ने खींचा ध्यान

0

Nana Patekar Last Post: नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन के बाद उनकी आखिरी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। एक्टर ने अपने अंतिम दिनों में भी काम और लोगों की मदद से जुड़ी बातें शेयर की थीं।Welcome Actor Nana Patekar Last Post: बॉलीवुड के एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। 75 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। नाना पाटेकर का निधन 8 अक्टूबर की सुबह गोवा स्थित उनके घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ। उनके निधन के बाद अब उनकी सोशल मीडिया से जुड़ी आखिरी पोस्ट और हाल के दिनों में किए गए पोस्ट एक बार फिर चर्चा में हैं। नाना सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं रहते थे, लेकिन जब भी कुछ शेयर करते थे तो उसका सीधा संबंध उनके काम, समाज या किसी जरूरी मुद्दे से होता था।हाथ से लिखा था नोट

नाम फाउंडेशन के साथ नाना पाटेकर का जुड़ाव काफी खास रहा है। ये संस्था किसानों की मदद, ग्रामीण विकास और आपदा के समय राहत पहुंचाने के लिए काम करती है। इसलिए उनकी आखिरी पोस्ट्स में उनकी सार्वजनिक जिंदगी के दो अहम पहलू साफ नजर आए समाज सेवा और सिनेमा। नाना पाटेकर अक्सर अपने फॉलोअर्स को अपने हाथ से लिखी हुई चिट्ठियों और संदेशों के जरिए शुभकामनाएं देते थे। उनकी एक पोस्ट में मराठी थिएटर के लिए भी शुभकामनाएं दी गई थीं। उन्होंने लिखा था, ‘मराठी रंगभूमी दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा (मराठी थिएटर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं)।नाम फाउंडेशन के जरिए देश से आखिरी अपील

नाना पाटेकर की आखिरी लंबी निजी पोस्ट नाम फाउंडेशन के बाढ़ राहत अभियान को लेकर थी। यह पोस्ट बाढ़ से हुई तबाही के बारे में थी, जिसमें लोगों से राहत कार्य के लिए दान करने की अपील की गई थी। इस मैसेज में बाढ़ प्रभावित इलाकों में घरों के तबाह होने, लोगों की रोजी-रोटी छिनने और परिवारों के विस्थापित होने का जिक्र किया गया था। इसमें खास तौर पर महाराष्ट्र में नाम फाउंडेशन की ओर से चलाए जा रहे राहत कार्यों के बारे में बताया गया और लोगों से इस काम में मदद करने की अपील की गई। इस अपील में कहा गया था कि सरकारी एजेंसियां अपना काम कर रही हैं, लेकिन आपदा के समय राहत पहुंचाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सुरक्षा, सम्मान और उम्मीद को फिर से बहाल करने में मदद करने की अपील की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here