OnePlus की Festive Sale शुरू, स्मार्टफोन से लेकर टैबलेट और ईयरबड्स तक में मिल रहा शानदार डिस्काउंट

0

कंपनी ग्राहकों को OnePlus 15 सीरीज, OnePlus 13s, Nord 6 सीरीज और N सीरीज के स्मार्टफोन पर खास डील्स दे रही है। हैं। इसके अलावा, कंपनी के टैबलेट और ईयरफोन भी कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं।अगर आप वनप्लस के फैन हैं और एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वनप्लस की तरफ से अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए नया फेस्टिव सीजन ऑफर पेश किया गया है। OnePlus ने भारत में फेस्टिव सीजन के मौके पर अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और वायरलेस ईयरफोन पर खास ऑफर्स का ऐलान किया है। इस सेल में ग्राहकों को फोन की कीमतों पर छूट, बैंक डिस्काउंट, नो कॉस्ट EMI और कुछ डिवाइस के साथ फ्री एक्सेसरीज भी दिया जाएगा।

कंपनी ग्राहकों को OnePlus 15 सीरीज, OnePlus 13s, Nord 6 सीरीज और N सीरीज के स्मार्टफोन पर खास डील्स दे रही है। हैं। इसके अलावा, कंपनी के टैबलेट और ईयरफोन भी कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं।

OnePlus 15 और OnePlus 13s पर मिल रही है छूट

OnePlus 15 पर 1,000 रुपये की फेस्टिव छूट दी जा रही है। इसके साथ ग्राहकों को बैंक ऑफर के जरिए 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है। वहीं, OnePlus 15R की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन पर 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है। OnePlus 13s खरीदने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये की छूट के साथ 3,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है।कंपनी इन चुनिंदा स्मार्टफोन पर कुछ बैंक कार्ड के जरिए बिना ब्याज वाली EMI की सुविधा भी दे रही है। OnePlus 15, OnePlus 15R और OnePlus 13s को 9 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीदा जा सकता है।

Nord 6 और N सीरीज के फोन भी सस्ते हुए

OnePlus Nord 6, Nord CE6 और Nord CE6 Lite पर भी फेस्टिव ऑफर्स मिल रहे हैं। Nord CE6 Lite की प्रभावी कीमत 27,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं, OnePlus की N सीरीज के N6, N6x और N6 Lite पर भी खास छूट दी जा रही है। इन फोन की प्रभावी कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है।

कंपनी ने N6x का नया 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी पेश किया है। यह नया वेरिएंट 8 अक्टूबर से फेस्टिव सेल के दौरान खास तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Nord 6 सीरीज के चुनिंदा फोन पर 6 महीने तक और N सीरीज के फोन पर 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी लिया जा सकता है।

Stylus मिलेगा फ्री

टैबलेट खरीदने वालों के लिए भी कंपनी ने अच्छे ऑफर्स पेश किए हैं। OnePlus Pad 4 को 58,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस कीमत में 4,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट शामिल है। इसके साथ ग्राहकों को फेस्टिव सेल के दौरान फ्री OnePlus Stylo Pro भी मिलेगा।

OnePlus Pad Go2 खरीदने पर फ्री Go2 Stylo दिया जा रहा है। वहीं, OnePlus Pad Lite की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। EMI की बात करें तो OnePlus Pad 4 पर 6 महीने तक और Pad Go2 पर 3 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प मिलेगा। यह सुविधा चुनिंदा बैंक कार्ड पर उपलब्ध है।

ईयरबड्स पर भी मिल रहे हैं ऑफर्स

OnePlus के वायरलेस ईयरफोन खरीदने वालों के लिए भी कई डील्स हैं। OnePlus Buds Pro 3 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा, इस पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है। OnePlus Buds 4, Nord Buds 4 Pro और Nord Buds 4 पर भी कीमत में छूट और बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। Nord Buds 4 की प्रभावी कीमत 2,699 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने Nord Buds 3r को नए Jade Mist कलर में भी पेश किया है। इसकी प्रभावी कीमत 1,599 रुपये रखी गई है।

नेकबैंड भी कम कीमत पर उपलब्ध

OnePlus के नेकबैंड खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए भी ऑफर्स हैं। Bullets Wireless Z3 की प्रभावी कीमत 1,399 रुपये है, जबकि Bullets Wireless Z2 ANC को 1,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकता है। इन ऑफर्स के चलते ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से स्मार्टफोन, टैबलेट या ऑडियो प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

कहां से खरीद सकते हैं OnePlus के ये प्रोडक्ट?

ग्राहक इन फेस्टिव ऑफर्स का फायदा OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और OnePlus Store ऐप के जरिए उठा सकते हैं। इसके अलावा, Amazon India पर चलने वाली Great Indian Festival सेल के दौरान भी ये डील्स उपलब्ध हैं। ऑफलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहक बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई के OnePlus Experience Stores के साथ-साथ चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर भी ऑफर्स का लाभ ले सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here